बड़वाह। नर्मदा उत्तर तट पर सिद्ध क्षेत्र चक्रतीर्थ आश्रम के संत जगद्गगुरु माऊली सरकार का भी समाज सेवा में कोरोनाकाल में योगदान रहा है। संतश्री ने ग्राम जोड़ों अभियान के तहत वर्तमान में अशोकनगर, शहडोल, अमरकंटक व अन्य स्थानों पर ग्रामीण वनवासियों को आगे बढ़ाया। अमरकंटक क्षेत्र के जरूरतमंद आदिवासी बच्चों को पढाई का शुल्क और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए आमजन को जागरुक करने व जरुरतमंदों की मदद करने के लिए भी अभियान चलाया गया। बड़वाह की पैरालीगल वालंटियर दीपमाला शर्मा के माध्यम से कोरोनाकाल मे जगद्गगुरु माऊली सरकार प्रतिष्ठान द्वारा अनाथ बच्चों को बिस्किट, मास्क, आवश्यक सामग्री वितरित की गई थी। जरुरत मंदो को राशन सामग्री, नर्मदा किनारे रहने वाले भिक्षुकों को मास्क व सेनेटाईजर वितरित किए गए थे। जगद्गुरु द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर द्वारा सेवा कार्य की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
मृत्युभोज सीमित कर समाज को किया दान
कसरावद। नगर के लवकुश कालोनी के जितेंद्र कुशवाह व महेंद्र कुशवाहा के पिता सेवानिवृत्त कर्मचारी गोकुल कुशवाह का निधन हो गया। उन्होंने मृत्युभोज को सीमित कर राशि को सामाजिक कार्यों के लिए दान की। उन्होंने पिता की स्मृति में कुशवाह समाज समिति 5100 व कुशवाह समाज धर्मशाला समिति ओंकारेश्वर में 5100 रुपये दान किए। गायत्री प्रज्ञा संस्थान को 11 हजार रुपये दान किए। गुरुदेव पंडित श्रीराम आचार्य द्वारा लिखित साहित्य का वितरण किया। पौधारोपण करने का भी संकलप लिया। मृत्युभोज में मीठा न बनाकर एक अच्छी परंपरा की शुरूआत की।
पंढरीनाथ खांडे का निधन
-22केएचआर-02-पंढरीनाथ खांडे
टांडा बरुड़। ग्राम के सेवानिवृत्त ग्रामसेवक 85 वर्षीय पंढरीनाथ फत्तूलाल खांडे का शुक्रवार को निधन हो गया। अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि पुत्र सुनील खांडे ने दी। नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Posted By: Nai Dunia News Network