सनावद। कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची मंगलवार को जारी की। इसी के साथ टिकट वितरण से नाराज पूर्व पार्षद गौतम विद्यार्थी ने कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया।
प्रदेश महामंत्री नरेंद्र पटेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक एक से पवन इंगला, दो से श्रीराम पटेल, तीन से जय शिंदे, चार से नसरीन बेग, पांच से अफसाना शहजाद खान, छह से मंजुषा लाली शर्मा, सात से सीमा गजेंद्र पटेल, आठ से शेरान शेख, नौ से पवन अरझरे, 10 से नैना मनीष चौधरी, 11 से पूजा कमलेश बिर्ला, 12 से अनिता सुनील वर्मा, 13 से दीपक बैसवार, 14 से ज्योति दिलीप गुप्ता, 15 से सुनीता इंदर बिर्ला, 16 से मंजुला मुन्नाा गुर्जर, 17 से हेमा पंकज मालाकार व वार्ड 18 से अनिल कल्याण बारे को प्रत्याशी बनाया है।
योग्य व पार्टी के प्रति वफादारों की अनदेखी का आरोप
नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण में सवाल खड़े हुए हैं। पूर्व पार्षद गौतम विद्यार्थी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि योग्य व पार्टी के प्रति वफादारों की अनदेखी की गई है। नगर पालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक सात से उन्होंने ने आवेदन दिया था। कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें वार्ड में कार्य करने का निर्देश दिया था। किंतु कांग्रेस के टिकट वितरण में कथित नेता ने अपने परिवार के सदस्य को टिकट दे दिया।
भाजपा में भी असंतोष
उधर, भाजपा में कांग्रेसीकरण के विरोध में कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वार्ड नंबर 17 में भाजपा कार्यकर्ता निलेश मालाकार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी पत्नी का फार्म जमा कराया है। कुछ वार्डों में कांग्रेस से भाजपा में आए लोगों को भाजपा ने टिकट दिया है। इससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है।
Posted By:
- Font Size
- Close