ओझर(नईदुनिया न्यूज)।
ग्राम की समस्याओं के निराकरण व निर्माण कार्यों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद गजेंद्र पटेल को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संगम गवाघाटी फाटे पर जंक्शन बनाए जाने व हाई मास्ट की पुरानी मांग को दोहराया गया। साथ ही ग्राम के मुख्य मार्ग के अति संकरे होने से आए दिन होने वाली परेशानी व राजमार्ग से नागलवाड़ी तीर्थ जाने वाले मार्ग को टू-लेन करने की मांग की गई।
सांसद को भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा के नेतृव में सौंपे गए मांगपत्र में कवचापुरा से बालसमुद मार्ग तक व चौधरीपुरा मार्ग पर डामरीकरण की मांग की गई। वहीं प्राचीन गुप्तेश्वर महादेव मंदिर शिवटेकडी पहुंच मार्ग पुनर्निमाण, व्यवस्था सुचारू रखने के लिए लुहार पट्टी से खोदरीपार तक नदी किनारे रिटर्ननिंग वाल के साथ सीसी मार्ग बनाया जाए। इस पर सांसद पटेल ने संबंधित विभाग में तत्काल बात कर निराकरण के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर पं. लक्ष्मीनारायण शर्मा, बनवारी सोनवानिया, अरुण सोनी, सरपंच संतोष किराड़े, गौरव शर्मा, अनिल गोयल, मदन यादव, सुनील पंचोली, रवि लाखेना, हीरू सोनवानिया, जितेंद्र सोनवानिया, जितेंद्र यादव, संतोष यादव आदि मौजूद थे।
आनंद उत्सव के तहत हुई खेल गतिविधियां
21बीडब्ल्यूएन- 3- निवाली में आयोजित खेल गतिविधियों में हिस्सा लेती महिलाएं।
निवाली(नईदुनिया न्यूज)।
आनंद उत्सव के तहत खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। नगर परिषद द्वारा आयोजित खेल गतिविधियों में महिलाओं ने कबड्डी, रस्साकसी सहित अन्य खेलों में हाथ आजमाए और जमकर आनंद लिया। सीएमओ रूपसिंह सोलंकी द्वारा बताया गया कि महिलाओं द्वारा पारंपरिक खेल खेले गउ। इसमें रस्सा-कसी, चेयर रेस, कबड्डी, नींबू रेस व सितोलिया खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरण 28 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएमओ सहित केतराम ब्राह्मणे, महेंद्र गोयल, राजेंद्र शर्मा, जगदीश पाटील, विवेक चंद्रात्रे, शिवराम मोरे व नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network