बलवाड़ा (नईदुनिया न्यूज)। श्रीमद् भागवत आयोजन को सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पूजन कर मुख्य मार्ग से कथा स्थल तक शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की अगुवाई ध्वज लिए अश्वारोही कर रहे थे। यात्रा में कलश लिए कन्या व मातृशक्ति शामिल हुई। वहीं रथ पर सुश्री मुक्तामणि तिवारी का यात्रा मार्ग में जगह जगह पूजन कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
पहले दिन कथा वाचक मुक्तामणि तिवारी ने कहा कि भागवत कथा मोक्ष के द्वार खोलती है। कथा श्रवण से दुख एवं दरिद्रता दूर होकर सुख और शांति प्रदान करती है। आयोजक समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र पंवार, सचिन जाधव ने बताया की कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। पूर्णाहुति 28 जनवरी को होगी। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे में 5 हजार लोगों की व्यवस्था की गई है।
कलश यात्रा के साथ कथा शुरू
अंदड़। स्थानीय ग्राम के दुर्गा माता मंदिर परिसर में शुक्रवार से सात दिवासीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। कड़वा यादव, ओंकार निकुम ने बताया की खंडवा से पधारे पंडित मनोज शर्मा द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। शुक्रवार को भागवत के प्रथम दिवस में कथा पंडाल से कलश यात्रा निकाली गई। भागवत कथा में मुख्य यजमान विकेश जोशी ने पूजा-अर्चना की। जो बावड़ी से जल लेकर पूरे गांव में गलियों से घूमते निकली। बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे