खरगोन। आज मध्य प्रदेश घोटाला प्रदेश बन गया है। 215 महीने में 215 घोटाले हुए है। उक्त बात शनिवार को विकासखंड के ग्राम बोरावां में पूर्व उपमुख्यमंती व सहकारिता नेता स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यकम में आए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रेस वार्ता में कही। कमल नाथ ने इंदौर में हुई घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बहुत दु:खद हादसा हुआ। कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया। प्रशासन की लापरवाही रही। लोगों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अगर हो जाती तो हादसा नहीं होता।
कमल नाथ ने कहा कि बचाव कार्य में भी सेना को देरी से बुलाया। हमारी सरकार आने पर हम बड़े शहरों में रेपिड रेस्क्यू फोर्स का गठन करेंगे। उन्होंने कहा ओला वृष्टि में भाजपा ने किसानों को राहत देने की घोषणा तो कर दी लेकिन पांच हफ्ते के बाद भी किसान के खाते में एक रुपया भी नहीं पहुंचा। आज प्रदेश बाल अपराध, आदिवासी अपराध, महिला अपराध में नंबर वन है। केवल मुंह से बोलने से विकास नहीं होता, विकास के लिए विजन बनाना पड़ता हैl
Posted By: Prashant Pandey
- # Kamal Nath in Khargone
- # Scam in Madhya Pradesh
- # MP Chunav 2023
- # MP Election 2023
- # Madhya Pradesh Election 2023
- # MP Vidhan Sabha Chunav 2023
- # मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023