*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंचल में विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम
खरगोन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अंचल के विभिन्न विद्यालयों और अन्य संस्थाओं में योगासन और प्राणायाम के आयोजन किए गए। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने योग के महत्व को समझाया।
भगवानपुरा। उत्कृष्ट विद्यालय मैदान के खेल मैदान पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग हुआ। योग प्रशिक्षक सुरेश हिरवे, धूरसिंह चौहान, महेंद्र मंडलोई ने योग कराया। ग्राम के योग प्रशिक्षक मुकेश सेन ने भी बच्चों को योग कराया।
बामंदी। हायर सेकंडरी विद्यालय में संकुल प्राचार्य वेरसिंग डाबर के नेतृत्व में योग किया गया। संचालन शिक्षक रमेश पटेल ने किया। शिक्षक रामलाल तिरोले व बद्रीलाल पटेल ने योग का महत्व बताया।
महेश्वर। नर्मदा तट पर नागरिकों ने सामूहिक योग किया। जिला आयुष अधिकारी डा. वासुदेव आसलकर, एसडीएम दिव्या पटेल आदि मौजूद थीं। रेवानंदा योग एवं वेलफेयर सोसायटी के योग गुरु कपिल श्रीमाली ने नर्मदा तट पर योग कराया।
मंडलेश्वर। नर्मदा तट पर सामूहिक योग हुआ। योग गुरु ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सूर्य मिलन साधना व योग नियमित करने से गंभीर बीमारियां दूर होती है। लोगों को योग से फायदा हुआ है।
बड़वाह। लायंस क्लब के शिविर में योगाचार्य पुखराज ओसवाल कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में डीएस चौहान व नीति देशवाली ने योग कराया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों ने समादेष्टा ईलाचंद्र पांडेय के नेतृत्व में योग किया।
नांद्रा। हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य सेवंती भूरिया ने कहा कि नियमित योग करने वाले व्यक्तियों ने कोरोना का डटकर मुकाबला किया। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
बबलाई। शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में डा. शैलेंद्र मंडलोई व डा. सुमित बर्वे के मार्गदर्शन में और शासकीय विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डा. जयराम खेड़े के मार्गदर्शन में योग किया गया।
भग्यापुर। स्थानीय हाई स्कूल में स्टाफ और विद्यार्थियों ने योग व सूर्य नमस्कार किया। प्रभारी प्राचार्य शेरसिंह बड़ोले, कमलसिंह मुजाल्दे, पन्नाालाल कमल, विजय मालवीया आदि मौजूद थे।
पिपल्याबुजुर्ग। योग दिवस के अवसर जितेंद्र जाट, गोपाल जायसवाल, महेश सोनी, विश्वरूप जोशी के मार्गदर्शन में योग किया गया। हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य एआर मंसारे के मार्गदशन में योग हुआ।
गोगावां। उत्कृष्ट विद्यालय में योग साधक प्राचार्य राहुल पाध्ये, पीटीआई साबिर शेख, शिक्षक संतोष मुकाती, दिनेश अवाया व एनएल कोचले ने योग कराया। शासकीय कन्या परिसर में दीपेश मालवीय व अरुणा खोड़े ने योग कराया।
Posted By:
- Font Size
- Close