मंडला(नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक और आंदोलन को क्रांति के रूप में बदलने वाले देश की प्रेरणा के स्त्रोत स्व सुभाष चंद्र बोस जी की 125वी जंयती रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में नेताजी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी ने कहा कि नेताजी का संघर्ष देश के लिए प्रेरणा है, कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी लड़कर कैसे जीतना है यह नेताजी ने सिखाया। देश की आजादी में उनका योगदान अमूल्य है उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके देश से ब्रिटिश शासन की नींव हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। उनका क्रांतिकारी जीवन सभी देशवासियों के लिए आदर्श है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी नेताजी के योगदानों को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कछवाहा, उपाध्यक्ष अनूप बासल, अदीब गौरी, प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी एड संजय चौरसिया, सचिव इंद्रजीत भंडारी, मुकेश कछवाहा, श्रीकांत कछवाहा, शेख अतीक, सुभाष पांडे, आशु जैन, शकुन जंघेला, विवेक दुबे, एड रजनीश रंजन उसराठे, कुलदीप कछवाहा,आलोक पटैल, शाहरुख खान आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम मछरिया में मांझी संगठन ने मनाई सुभाषचंद्र बोस की जयंतीः सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान संगठन द्वारा ग्राम मछरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुभाषचंद्र की ड्रेस में सैनिकों ने रैली निकालकर सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उनके तैल्य चित्र पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण मुख्यातिथि संजय सिंह परिहार सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र राजपूत जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने किया । कार्यक्रम का आयोजन रामनाथ मंडावी,कमलेश मार्को युवा प्रभार,मुन्नाूलाल, सोहलनाल मरकाम,जेठूराम, समलू सिंह,स्वरूप सिंह, शानिराम उइके,मिस्तर सिंह कुर्वेटि, मुन्नाालाल भलावी,तेजलाल पन्द्रों,कार्यक्रम का संचालन पंचम नेटी ने किया।बड़ी संख्या में मांझी सरकार के सैनिक के साथ सुरेंद्र साहू मंडलम अध्यक्ष, सुरेंद्र पटेल पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव,नरेंद्र मरावी पार्षद उपस्थित रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network