भुआ बिछिया। नगर प्रमुख धार्मिक आस्था के केंद्र बंजारी माता मंदिर में आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस की कथा में वृंदावन धाम से पधारे शास्त्री अभिषेक गिरी गोस्वामी द्वारा कंस अत्याचार, वृतासुर भक्त प्रहलाद, देवकी विवाह, भगवान श्रीकृष्ण के अवतार, नंदबाबा के यहां आनंद, वामन भगवान अवतार की कथा में संगीतमय प्रवचन की रस वर्षा कराकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हुआ विशिष्ट अनुष्ठान : 12 से 18 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जारी रहने बाले शतचंडी यज्ञ में मकर संक्रांति के विशेष अवसर पर विशिष्ट अनुष्ठान हवन पूजन किया गया। पूर्णाहूति एवं भंडारा के साथ 18 जनवरी शनिवार को कार्यक्रम होगा।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे