मंडला में पिकअप से टकराकर पलटा सरिये से लदा ट्रक, तीन की मौत और एक घायल
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक्सीडेटल जोन के पास खड़े मटर से भरे पिकअप वाहन को सरिये से लटे ट्रक ने टक्कर मार दी, इसके बाद वह पलट गया। ट्रक की चपेट ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 11:39:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Dec 2025 12:06:18 PM (IST)
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ पिकअप वाहन और ट्रक।HighLights
- नेशनल हाईवे 30 पर अहमदपुर चौराहे के पास हुई दुर्घटना
- ढाबा संचालक शीतल गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
- ट्रक के नीचे दब गए थे शव, बड़ी मशक्कत से इन्हें निकाला गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। मंडला में बम्हनी थाना अंतर्गत चौकी अंजनिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 स्थित अहमदपुर चौराहा पर देर रात लगभग 1 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मटर से भरी पिकअप एक्सीडेंटल जोन के समीप लोडेड खड़ी हुई थी। इसी दौरान रायपुर से जबलपुर की ओर जा रहा सरिया लदा अनियंत्रित ट्रक पिकअप से टकराते हुए अहमदपुर रोड पर पहुंचकर पलट गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के पास खड़े ढाबा संचालक शीतल गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार एक बालक तथा पिकअप वाहन के एक अन्य व्यक्ति के शव को पलटे ट्रक के नीचे से क्षत-विक्षिप्त अवस्था में पड़े रहे। घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद इन्हें निकाला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अंजनिया चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक राजगढ़ का और पिकअप वाहन जबलपुर का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ढाबा संचालक शीतल गुप्ता, निवासी अंजनिया निवासी के रूप में हुई है। वहीं ट्रक सवार एक बालक व पिकअप हेल्पर की पहचान नहीं हुई है।