Mandsaur News: मल्हारगढ़ (नईदुनिया न्यूज)। मल्हारगढ़-जीरन मार्ग पर रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज बनाने को लेकर दोनों ही तरफ के ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। वह यहां अंडरब्रिज की बजाय ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। इधर रेलवे ने फाटक बंद कर दिया है और अंडरब्रिज निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को मल्हारगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से ने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि मंत्रीजी 10 दिन हो गए हैं हमारे बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। इस अंडरब्रिज का कार्य रुकवाकर फाटक खुलवाओ साहब। जीरन क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मल्हारगढ़ में भेट करने के बाद कहा कि मल्हारगढ़-जीरन मार्ग के रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज बन रहा हैं। जो क्षेत्र के लिए सुविधा नहीं दुविधा साबित होगी।
अंडरब्रिज से बढ़ेगी परेशानी
मार्ग पर 10 से अधिक पंचायते व कई गांव हैं, दो जिले व दो प्रदेश को यह मार्ग जोड़ता हैं। अंडरब्रिज बनने से क्षेत्र में विकास रुक जाएगा। वही वर्तमान में मार्ग बंद होने से 10 दिन से क्षेत्र के 250 से अधिक बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं इस मार्ग पर 25 बसे व कई बड़े वाहन चलते हैं व प्रतिदिन हजारों लोग आना-जाना करते हैं मार्ग बंद होने से काफी परेशान होना पड़ रहा हैं वैकल्पिक मार्ग भी काफी दूर हैं। इसलिए अंडरब्रिज का कार्य रोककर इसे ओवरब्रिज बनाया जाए। रेलवे फाटक को खोलने की मांग को लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को ज्ञापन सौंपा व चर्चा की। इसके बाद वित्त मंत्री देवड़ा ने मामले को लेकर संबंधित विभाग से चर्चा कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुचड़ौद सरपंच दुर्गाशंकर मेघवाल, काचरिया नो सरपंच राजू डाबी, नईम खान, बन्नोसिंह, जीरन भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, तुलसीराम मेघवाल, मार्तंडराव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
आश्वासन पर स्थगित किया रेल रोको आंदोलन
जीरन मार्ग पर बन रहे अंडरब्रिज के विरोध में मल्हारगढ़ व जीरन क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा गुरुवार को आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन व भीम आर्मी ने रेल रोको आंदोलन करने का आव्हान किया था। बुधवार को देर रात एएसपी गौतम सोलंकी मल्हारगढ़ थाने पहुंचे थे व उन्होंने आयोजकों से चर्चा की। इसके बाद रेलवे प्रशासन से बात की गई। इधर रतलाम डीआरएम ने भीम आर्मी को पांच दिन में इस समस्या का निराकरण करने आश्वासन दिया हैं व भीम आर्मी के लोगों को रतलाम बुलाया है। भीम आर्मी के जिला प्रभारी गोविंद वाल्मीकि ने बताया कि डीआरएम ने पांच दिन में समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया हैं व हमे रतलाम बुलाया हैं अगर पांच दिन में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो फिर आंदोलन करेंगे।
वैकल्पिक मार्ग पर भरा पानी
रेलवे ने अंडरब्रिज के लिए रेलवे फाटक को 8 महीने के लिए बंद कर जो वैकल्पिक मार्ग बताया है, उसमे ग्राम कुम्हारी के पास अंडरब्रिज में पानी भरा हुआ है। साथ ही कीचड़ भी जमा हैं। इस कारण लोग बाइक को पटरी पर से होकर ले जा रहे हैं, इससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। गुरुवार को ठेकेदार के लोगों ने वैकल्पिक मार्ग पर जेसीबी चलाना शुरू किया है, लेकिन रास्ता बहुत खराब होने से ठीक नहीं हो पाया।
Morena News: हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना को मिली जमानत, 27 घंटे बाद जेल से छूटे
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close