Mandsaur Weather Update: मंदसौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नवंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान का नीचे गिरना शुरू हुआ था और दिसंबर की शुरूआत में चली ठंडी हवाओं में दिन के तापमान ने भी गोता लगा दिया हैं। पांच दिन में अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री तक नीचे आ गया है। सुबह शाम के साथ ही दिन में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इधर न्यू नतम तापमान भी 10 डिग्री के अंदर आ गया हैं। और शुक्रवार को 9.5 डिग्री दर्ज हुआ है। जो गुरुवार के मुकाबले 0.5 डिग्री ज्यारदा है।
तीन-चार दिनों में और गिरेगा तापमान
ठंडी हवाओं के बाद भी दिन में सूरज के तेवर थोड़े तीखे ही हैं। सुबह-शाम ठंड तेज हो गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन चार दिनों में तापमान में गिरावट के आसार बन रहे हैं। जिले भर में तापमान घट-बढ़ रहा है। कभी कम तो कभी ज्यामदा हो रहा हैं। इसके चलते जहा पांच दिन पहले तक धूप के तीखे तेवर पसीना निकाल रहे थे उसके बाद अधिकतम तापमान ने गोता लगाना शुरू किया और शुक्रवार को तापमान 24.8 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि इससे पहले 29 नवंबर को यह 28 डिग्री दर्ज किया था वहीं गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आधा डिग्री तक बढ़ा है और न्यूनतम तापमान 9.5 डिसे रिकार्ड किया गया। जो गुरुवार को 9 डिग्री था। दिन का अधिकतम तापमान भी 24.8 डिग्री दर्ज किया गया है जो गुरुवार को 28.0 डिग्री था।
सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाएं
इस दौरान सुबह-शाम ठंडी हवाएं महसूस हो रही है। लेकिन सुबह 10 बजे के बाद से तेज धूप लगने लगी हैं। दोपहर में धूप तेज ही लग रही है। दोपहर का पारा 28 व 29 नवंबर को 28 डिग्री रिकार्ड किया गया था। इससे एक दिन पहले दोपहर का पारा 28.2 डिग्री था। इसी बीच मौसम विभाग के विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में गिरावट के आसार बन रहे हैं। एक बार फिर सर्द हवाएं शुरु होगी। हवा की रफ़्तार 14 से 15 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। गौरतलब है कि इस मौसम में अब तक 22 नवंबर को सबसे न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकार्ड किया गया था। लेकिन बाद में फिर तापमान बढ गया था। और अब 2 दिसंबर को सबसे न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान गिरा था। वर्तमान में हवाओं का रुख कभी उत्तरी तो कभी उत्तर पूर्वी हो रहा है। इस वजह से तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। आगे तापमान में निरंतर कमी आएगी तथा मौसम ठंडा रहेगा।
नवंबर में इस तरह रहा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
2 दिसंबर 24.8 9.5
1 दिसंबर 25.0 9.0
30 नवंबर 27.2 10.9
29 नवंबर 28.0 11.5
28 नवंबर 28.2 10.6
27 नवंबर 27.7 10.2
26 नवंबर 28.0 10.7
25 नवंबर 27.5 10.5
24 नवंबर 27.8 10.9
23 नवंबर 28.0 10.6
22 नवंबर 27.5 9.8
21 नवंबर 27.5 10.5
20 नवंबर 27.8 10.4
19 नवंबर 27.5 10.8
18 नवंबर 28.4 11.7
17 नवंबर 28.8 11.8
16 नवंबर 29.2 14.5
15 नवंबर 28.9 15.0
14 नवंबर 28.6 15.9
13 नवंबर 29.0 15.7
12 नवंबर 30.3 16.1
11 नवंबर 30.0 16.8
10 नवंबर 29.9 18.0
09 नवंबर 29.5 17.5
08 नवंबर 30.2 18.5
07 नवंबर 32.5 19.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
MP Board Exam: एमपी बोर्ड हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा का कार्यक्रम घोषित
MP News: VIDEO धामनोद में शादी समारोह में दूषित भोजन से 500 लोग बीमार
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close
- # Mandsaur Weather Update
- # mercury dropped
- # cold wind
- # Day temperature
- # Weather
- # Cold wave
- # weather update
- # north winds
- # weather news
- # winter
- # temperature
- # MP Weather Update
- # chilly winds
- # severe cold
- # chill in Madhya Pradesh
- # MP Weather Alert
- # COLD in Madhya Pradesh
- # Madhya Pradesh Weather Update
- # Madhya Pradesh Weather alert
- # Madhya Pradesh news