मंदसौर। सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर प्रात:कालीन आरती मंडल द्वारा भगवान पशुपतिनाथ महादेव को 1001 तांबुल (पान के पत्ते) का भोग लगाया गया।
सुबह सात बजे भगवान पशुपतिनाथ का श्रृंगार किया गया। इसके बाद तांबुल का भोग लगाकर भक्तों ने दीपों की थाली सजाकर आरती की। नाग पंचमी के अवसर पर पिछले कई वर्षों से प्रात:कालीन आरती मंडल के सदस्य फकीरचंद परिहार द्वारा तांबुल का भोग लगाया जा रहा है।
Posted By: Hemant Upadhyay
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे