पिपलियामंडी (नईदुनिया न्यूज)। विधानसभा युवक कांग्रेस द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर लाए जा रहे दो पुतलों को छिन्ना भिन्ना कर दिया। तो कार्यकर्ताओं ने तय स्थल से कुछ ही दूरी पर तीसरे पुतले को जला दिया। इस दौरान एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी चौराहे पर ही डटे रहे।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर तीन बजे गांधी चौराहे पर मुख्यमंत्री के पुतला दहन की सूचना पर पहले से ही पुलिसकर्मी तैनात थे। धीरे-धीरे 25 से 30 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे होकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। तभी कार्यकर्ता टीलाखेड़ा की तरफ से पुतला लेकर आए तब पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की। पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान में पुतला छिन्ना-भिन्ना हो गया। दूसरे पुतले के भी यही हाल हुए। इस पर कांग्रेसजन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद गांधी चौराहे के समीप लखारा गली की नुक्कड़ पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीसरा पुतला लाकर आग लगा दी। पुलिस ने बुझाने का प्रयास किया तो कांग्रेसजनों ने रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी पानी भी लेकर आए, खींचतान में पानी भी गिर गया।
विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनोद ने बताया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष व अन्य लोगों द्वारा मिलकर बच्ची से दुष्कर्म जैसे कृत्य से अराजकता का माहौल बन रहा है। भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। घटना के तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों पर बढ़ोतरी के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान परशुराम सिसोदिया, ब्लाक कांग्रेस मल्हारगढ़ अध्यक्ष अनिल शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष तुलसीराम पाटीदार, विजेश मालेचा, किशोर गोयल, चंचलेश व्यास, हुसैन पठान, मुकेश निडर, दीपक भूरिया, अजय बोराना आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #mandasur news
- #Police snatches two mannequins
- #activists burn a thirdYouth Congress burnt effigy of Chief Minister