Road Safety Campaign Mandsaur: मंदसौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने वाले और हमेशा सकारात्मक पत्रकारिता की अलख जगाने वाले मप्र के प्रमुख अखबार नईदुनिया और सहयोगी प्रकाशन जागरण समूह की पहल पर देशभर के साथ ही मंदसौर ने भी इतिहास रच दिया। शुक्रवार को जिले भर में लाखों लोगों ने सड़क पर उतरकर सुरक्षित सफर करने की शपथ ली। शहर के साथ ही जिलेभर के स्कूलों, शासकीय कार्यालयों, पुलिस थानों के साथ ही सामाजिक संगठनों द्वारा नईदुनिया के अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर शपथ ली। छोटे से छोटे गांव से लेकर शहर तक सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का जो माहौल तैयार हुआ है उसका असर अब निश्चित ही आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। मुख्य कार्यक्रम मंदसौर के उत्कृकष्टा विद्यालय परिसर में हुआ।
कलेक्टर गौतमसिंह ने 1400 से अधिक बच्चों व आमजनों को यातायात जागरूकता की शपथ दिलाई। एएसपी गौतम सोलंकी, सीएसपी सतनामसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुदीप दास, उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य अशोक रत्नाजवत, सरदार पटेल शासकीय बालक उमावि-2 प्राचार्य दिनेश रामावत, यातायात प्रभारी शैलेंद्रसिंह चौहान, एनसीसी जिला अधिकारी विजयसिंह पुरावत भी मौजूद रहे। यहां जानकारी दी गई कि दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने सहित अन्य कई छोटी छोटी ऐसी बाते हैं, जिनसे सड़क पर सफर भी सुरक्षित हो जाएगा और लोग सड़क पर चलने के नियम से तभी शिक्षित हो सकते हैं जब वह खुद भी नियम को समझें और अपने साथी चालक को भी समझाएं। कार्यक्रम में बताया गया कि देश भर में सड़क हादसों को रोकने से जुड़ी जागरूकता को लेकर नईदुनिया और सहयोगी प्रकाशन दैनिक जागरण समूह का अभियान जारी है।
मंदसौर जिले में भी एक माह से राजमार्गों से लेकर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग तक पर 300 किमी से अधिक सफर कर उनकी कमियों को तलाशा गया। दुर्घटनाओं के कारण जाने गए। और संबंधितों को अवगत भी कराया जा चुका हैं। अब अभियान के तहत शुक्रवार को जिले भर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सुरक्षित परिवहन की शपथ ली गई। मंदसौर में मुख्य़ कार्यक्रम में सुबह 11 बजे उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर सामूहिक शपथ ली गई। यहां शपथ अधिकारी का दायित्वर निभाया कलेक्टलर गौतमसिंह ने। उन्होंने शपथ से पहले बच्चों व आमजनों से कई बाते भी की। सुरक्षित यातायात, रोड इंजीनियरिंग सहित कई मुद्दों पर कलेक्टसर ने अपनी बात कही। इस दौरान एएसपी गौतम सोलंकी, सीएसपी सतनामसिंह ने भी अपनी बात कही। उत्कृ ष्टर स्कूल मैदान पर शहर के कई स्कूल, कालेज के बच्चोंन के साथ ही सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे। इसके अलावा शहर में अन्यू जगह भी संगठनों के पदाधिकारियों ने शपथ ली। कई लोगों ने अपने घर पर परिवार के साथ ही व्यगक्तिगत शपथ भी ली। इसके अलावा जिलों में सभी जगह तहसील मुख्यालयों पर भी शपथ कार्यक्रम हुए। सभी शासकीय व निजी स्कूलों के साथ ही शासकीय कार्यालयों पर भी शपथ ली गई। नईदुनिया के अभियान के दौरान सामने आई खामियों और उनकों दूर करने के परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को उपाय भी बताए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा भोपाल से पूरे प्रदेशवासियों से अभियान का हिस्सा बनने की अपील ने भी लोगों को प्रेरित किया। इसके अलावा विभिन्ना सरकारी विभागों के प्रमुखों ने भी शपथ के लिए परिपत्र जारी किए थे इसके चलते शासकीय कार्यालयों में भी शपथ ली गई। सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी भी की। उल्लेसखनीय है कि नईदुनिया व जागरण प्रकाशन समूह द्वारा सामाजिक दायित्वों के तहत सड़क हादसों को रोकने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें देश की 75 हजार किमी सड़कों का सुरक्षा आडिट किया गया, जिसमें मंदसौर की 300 किमी सड़कें भी शामिल हैं।
यातायात नियमों का पालन सबका दायित्व
कलेक्टर गौतमसिंह ने कहा कि सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए नईदुनिया व दैनिक जागरण समूह ने एक बहुत सराहनीय पहल करते हुए यातायात जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है। हम सभी का दायित्व है कि वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। मेरा आग्रह है कि आप जो भी शपथ हम ले रहे हैं इसका पालन खुद भी करें और अपने साथियों, स्वजन से भी कराएं। पूरा जिला नईदुनिया की सकारात्मक पहल के तहत संकल्प का हिस्सा बना हैं यह काफी अच्छी। बात हैं।
गरोठ। नगर में बोलिया रोड स्थित शासकीय माडल उमावि गरोठ में छात्र-छात्राओं को शिक्षक एनके मालवीय ने शपथ दिलाई। साथ ही बच्चों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्राचार्य टीसी जंगारिया ने शपथ दिलाई। मांगीलाल गोस्वामी, अभिषेक मांगलोरिया, नवदीप शर्मा, मंजू पोरवाल, अदिति मालवीय गायत्री मगर उपस्थित थी।
मल्हारगढ़। सीएम राइज स्कूल में मुख्य समारोह हुआ। यहां विद्यार्थियों, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शपथ ली। एसडीओपी मनोज रत्नाकर, नगर परिषद अध्यक्ष शर्मिला कछावा, नप उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, समाजसेवी ओमप्रकाश बटवाल, अशोक दक, डा. योगेश कछावा, एसआई बीके चौधरी, विशाल मालवीय, मोहित मालेचा सहित गणमान्य नागरिक सीएम राइज स्कूल परिसर में एकत्रित हुए। विद्यार्थियों के साथ सभी को एसडीओपी मनोज रत्नाकर ने शपथ दिलाई।
नईदुनिया ने भी निभाई अपनी जिम्मेदारी
एसडीओपी रत्नाकर ने कहा जीवन अनमोल हैं हमे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिये। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने का कार्य तो पुलिस करती ही हैं लेकिन नईदुनिया ने सड़क सुरक्षा को लेकर जो पहल की है, उसके लिए नईदुनिया परिवार धन्यवाद के पात्र है। इसके लिए जितनी सराहना की जाए वह कम हैं। आप केवल शपथ लेकर यही भूल नहीं जाएं। शपथ को आत्मसात करें व नियमों का पालन करें, अपने माता-पिता व गांवों में भी यह संदेश पहुंचाएं। समाजसेवी ओमप्रकाश बटवाल ने कहा कि नईदुनिया परिवार सामाजिक सरोकार के कार्य में हमेशा अग्रणी रहता हैं सड़क सुरक्षा को लेकर जो जागरूकता अभियान चलाया जा रहे हैं वह सराहनीय हैं व हम सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिये। इस दौरान सीएम राइज स्कूल प्राचार्य एके वाघेला, उप प्राचार्य मनीष गौड़, वीरेंद्र तिवारी, उमेश मोदी, प्रकाशचंद्र मोहरे,अर्जुन परिहार सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन उप प्राचार्य मनीष गौड़ ने किया आभार प्राचार्य एके वाघेला ने माना। एसडीओपी मनोज रत्नाकार ने पुलिस थाने में भी पुलिस स्टाफ को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। थाना प्रभारी आरएस अमलियार, एसआई बीके चौधरी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद थे।
पिपलियामंडी।शासकीय बालक माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिसर में नप उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा, विद्यालय प्राचार्य शाहेना खान, पूर्व पार्षद समाजसेवी संतोष चौधरी,पेंशनर संघ अध्यक्ष देवीलाल सेठिया,पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र महावर, गोवर्धननाथ योगी, पत्रकार जेपी तेलकार, रवि पोरवाल, शंभू मेक, शिक्षक बालाराम सिसौदिया, जगदीशचंद्र गुजरिया, नीरज सोनी, सीमा बढ़वाल, जया जैन, पंकज नैनवानी, अंजुम शाह, गोपाल कछावा, नरेश कुमार, बालमुकुंद वर्मा, मिश्रीलाल बारेठ, वर्षा पाटीदार, कविता सोनी, मीनाक्षी मोड़, प्रभुलाल चौहान, साधना शर्मा, रमेशचंद्र जाटव, युसूफ जैदी आदि मौजूद थे। शिक्षक सोहराब पठान ने सभी छात्रों, शिक्षकों और नगर के गणमान्य नागरिकों को शपथ दिलाई। शासकीय महाविद्यालय पिपलियामंडी में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवम स्टाफ को शपथ प्राचार्य डा आरके श्रीवास्तव के द्वारा दिलाई गई। एवं विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के लिए नियमों के पालन करने एवं अपने परिवार को भी नियमों की जानकारी से अवगत कराने को कहा गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. जेसी पंवार, डा. सीके चौहान, प्रो सचिन कारपेंटर भी उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close
- # Road Safety Campaign Mandsaur
- # Naidunia Road Safety Campaign
- # Oath for Traffic Rules
- # Road Safety Oath
- # Road Safety Pledge
- # Road Safety
- # Road Safety in Madhya Pradesh
- # Naidunia Road Safety Campaign
- # Jagran Road Safety Campaign
- # Black Spot on Roads
- # MP News
- # Madhya Pradesh News
- # Roads in Madhya Pradesh