गरोठ। नगर में सुबह से उमस भरी गर्मी रही। शाम को आकाश में बादल छाये और करीब पांच बजे वर्षा हुई। क्षेत्र में लगातार कभी ते कभी धीमी गति से बारिश से खेत भी अब भीग गये है। अब एक-दो बार ओर तेज वर्षा होते ही गरोठ व आसपास के क्षेत्र में खरीफ सीजन की बोवनी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को आसपास क्षेत्र में सुबह से ही कहीं रिमझिम कहीं तेज वर्ष जारी रही। गरोठ में शाम पांच बजे तेज वर्षा हुई।
24 घंटे में शामगढ़ में हुई साढ़े तीन इंच वर्षा
24 घंटे में जिले में सबसे ज्यादा वर्षा शामगढ़ में हुई है। यहां पर गुरुवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह 24 घंटे समाप्त होने तक 90 मिमी यानि साढ़े तीन इंच वर्षा हुई। जिले में एक दिन में किसी क्षेत्र में इस सीजन की यह सबसे अधिक वर्षा है। इसके साथ ही शामगढ़ में अब तक पांच इंच वर्षा दर्ज हो चुकी है, जबकि पिछले साल एक जुलाई तक तीन इंच वर्षा ही हुई थी। इसके साथ ही गुरुवार को मंदसौर, सुवासरा, कयामपुर, भानपुरा में करीब आधा आधा इंच वर्षा हुई। गुरूवार की सुबह से शुक्रवार की सुबह तक मल्हारगढ़, धुंधड़का, संजीत और भावगढ़ को छोड़कर जिले के सभी क्षेत्रों में वर्षा हुई। जिले में अब तक औसत दो इंच वर्षा दर्ज हो चुकी है। पिछले साल एक जुलाई तक जिले में औसत वर्षा चार इंच दर्ज हो चुकी थी।
मंदसौर जिले में अभी तक हुई बारिश मिमी में
स्थान 24घंटेमें 1जुलाई22 1जुलाई21तक
मंदसौर 12.0 38.0 117.0
सीतामऊ 6.4 18.6 194.8
सुवासरा 13.0 61.2 143.3
गरोठ 3.8 38.8 78.2
भानपुरा 16.2 48.2 23.6
मल्हारगढ़ 0.0 32.0 156.0
धुंधड़का 0.0 52.0 49.0
शामगढ़ 90.2 126.2 78.8
संजीत 0.0 51.0 68.0
कयामपुर 13.0 25.0 144.5
भावगढ़ 0.0 23.2 0.0
औसत 154.6 51.2 105.2
जिले की औसत वर्षा 32.5
(स्रोत : भू अभिलेख विभाग मंदसौर, आंकडे एक जुलाई सुबह आठ बजे तक।)
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close