मंदसौर। बूथ विस्तारक योजना के तहत शुक्रवार को योजना के उज्जैन संभाग प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया दलौदा मंडल के करजू ग्राम केंद्र के बूथ क्रमांक 267 लालाखेड़ा पहुंचे। यहां समिति सदस्यों के नाम सूचीबद्ध किए तथा मतदाता सूची के पन्नाा प्रमुख भी नियुक्त किए गए। आलोक शर्मा ने कहा कि जिले का अधिकांश बूथस्तरीय डाटा डिजिटल रुप से संगठन एप में दर्ज हो चुका है। आने वाले तीन दिनों में हम इस कार्य को शत-प्रश पूर्ण कर लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि मंदसौर जिले में बूथ विस्तारक योजना 20 जनवरी से लगातार जारी है। हमारे सारे विस्तारक व मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर बूथों तक पहुंच रहे हैं। 30 जनवरी तक मंदसौर जिले के सभी 1141 बूथो की संगठनात्मक जानकारी डिजिटल रुप से अपलोड हो जाएगी। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा कि जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी लगातार अपनी-अपनी जवाबदारी वाले बूथो पर प्रवास कर बूथ समिति, पन्नाा समिति, की-वोटर, प्रभावशील व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर रहे हैं। 70 प्रश काम पूर्ण हो चुका है। दलौदा मंडल प्रभारी राजेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश धाकड़ सहित बूथ विस्तारक, आइटी सेल कार्यकर्ता, बूथ समिति सदस्य उपस्थित थे। बैठक के पश्चा़त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा धुधंड़का मंडल के हतुनिया ग्राम केन्द्रप के बुथ क्रमांक 250 पर पहुंचे और बूथ समिति की बैठक की। इसी प्रकार मन्दसौर के दक्षिण मंडल में कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने भाजपा जिलाध्यिक्ष नानालाल अटोलिया, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, जिला महामंत्री विजय अठवाल एवं मंडल अध्यक्ष अजय आसेरी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश लौहार का स्वागत सम्मान किया।
Posted By: Nai Dunia News Network