महू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कहीं केक काटा गया तो कहीं गरीब परिवारों को कपड़े, राशन, फल आदि वितरित किए गए। शहर कांग्रेस कार्यलय में राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। पुनीत शर्मा, शक्ति सिंह गोयल, अंकित ढोली, संजय मामा, गोविंद शर्मा, उमा आचार्य, गरिमा चौरसिया आदि उपस्थित रहे। यहां पर कार्यकताओं ने केक काटा। वहीं ब्लाक कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन जनसेवा के रूप मे मनाया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हुकुमसिह सिंह आंजना, यदुनंदन पाटीदार, अशोक आंजना, शिखा तिवारी, निशांत सिंह चौहान, अशोक ठाकुर, विनोद पटेल आदि ने मोदी गार्डन के समीप रहवासियों को राशन वितरित किया। यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के निर्देश पर राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गरीब परिवार के बच्चों को बिस्किट, मास्क वितरित किए एवं पौधारोपण कर सेवा दिवस मनाया। इस मौके पर युवराज सिंह ठाकुर, राजवीर सिंह चौहान, रोहित बुंदेला, श्याम पटेल, आयुष, आदि मौजूद थे। मध्य भारत अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद 10 पौधे व गमले प्रभारी डा. हंसराज वर्मा को दिए गए तथा मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर भाजयुमो के पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में संभागीय प्रभारी सोमिल नाहटा, सह-प्रभारी अंकित पाठक, जिलाध्यक्ष दौलत पटेल,सद्दाम पटेल,विपुल जैन, राहुल द्विवेदी, विशाल शर्मा, सतीश पटेल, प्रवीण पाटिल, विनोद भार्गव आदि मौजूद रहे।

कोरोना से मुक्ति की कामना

पीथमपुर। शनिवार को कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेक्टर एक हनुमान मंदिर पर पहुंचकर भगवान को पत्र देकर कोरोना से मुक्ति की कामना की। दोपहर 12 बजे कांग्रेस नेता स्पर्श खंडेलवाल के नेतत्व मे हाउसिंग बोर्ड कालोनी के हनुमान मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने हनुमानजी को एक पत्र भेंट किया। इस अवसर पर संजय कुमार, आकाश साखुनिया, सावन जायसवाल भी मौजूद थे।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर गोशाला में सेवा

मानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत पाल ने मां भगवती धाम गोशाला पर गायों की सेवा की और गोशाला में पौधारोपण किया। इस अवसर पर महंत प्रहलाद दास एवं संदेश जोशी, आनंद शर्मा, सुनील, प्रकाश रावल आदि साथियों ने मिलकर राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया।

Posted By: Nai Dunia News Network

    Mp
    Mp