महू/मानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि महू शहर कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 11ः00 सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, महू शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पू खान, अभिभाषक मजीद दरबारी, हमीदुल्लाह कुरेशी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वितुल चौहान, महू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हुकुम आंजना, पार्षद अशोक वर्मा, बैकुंठ पटेल, इंदर सिंह ठाकुर आदि ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घा सुमन अर्पित किए। एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार ने राजीव गांधी को टेक्नोलाजी क्रांति का जनक बताया। संचालन पूर्व पार्षद अजय वर्मा ने किया। अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्घांजलि अर्पित की गई।

ग्राम भिचौली में भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्घा सुमन किया। जुगनू जादवसिंह धनावत ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी एक ऐसे कर्मयोगी रहे हैं, जिनकी जीवन यात्रा में मानवता, सहजता, सरलता के कई मुकाम रहे हैं। राष्ट्रहित उनके चिंतन के केन्द्र में था। सर्वधर्म सद्भाव उनके मानस में रचा-बसा था। इस अवसर पर उमरावसिंह धनावत, घनश्याम पटेल, केदार मीणा, नारायण मीणा, अर्पित धनावत, सुरेश डोबाल, नरेंद्र मीणा, जीवन धनावत आदि ने श्रद्घा सुमन अर्पित किए।

राजीव गांधी की पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई

सागौर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सलामुद्दीन पटेल, रईस अंसारी, चंदर मुकाती, मांगीलाल मिस्त्री, नईम काजी,रूप सिंह छडोदी, रशीद शाह, मेहरबान सिंह, सलमान पटेल आदि ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी ने राजीवजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

पीथमपुर में भी कई स्थानों पर मनाई पुण्यतिथि

पीथमपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. हेमंत कुमार हीरोले ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। इस अवसर पर मोनिका सोलंकी, मिथुन बरोड, विजय गिरवाल, अजय सोलंकी, यशवंत खरोद, आकाश हीरोले आदि ने श्रद्घासुमन अर्पित किए।

Posted By: Nai Dunia News Network

Mp
Mp