इंडोरामा। ग्राम मेठवाड़ा में नवकुंडी महायज्ञ एवं शनि देव प्राण -प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया गया है। यज्ञ आचार्य पंडित वेंकटेश्वर शास्त्री ने बताया कि गांव में खुशहाली केलिए यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य यजमान द्वारा मंदिर के ऊपर कलश स्थापना की गई। 30 मई को यज्ञ पूर्णाहुति के बाद भंडारा होगा।
राधा-कृष्ण भगवान की मूर्ति की नवनिर्मित मंदिर में प्राण -प्रतिष्ठा की
देपालपुर। नगर में गवली यादव समाज के आराध्य देव राधा-कृष्ण भगवान की मूर्ति की नवनिर्मित मंदिर में प्राण -प्रतिष्ठा की गई। सर्वप्रथम गंगा पूजन किया गया, तत्पश्चात शोभायात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ की गई। शोभायात्रा में बैंडबाजे -ढोल के साथ समाजजन व श्रद्घालु सम्मिलित हुए। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण पर समाप्त हुई। वैदिक मंत्रोधाारण के साथ पं. गौरव व्यास ने भगवान राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण -प्रतिष्ठा की गई एवं पूर्णाहुति के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
महिलाएं रंगोली बनाकर संस्कृति का कर रहीं प्रचार
महू/मानपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में महिलाओं द्वारा शहर के 40 स्थानों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई जा रही हैं जिसके तहत गर्ल्स स्कूल चौराहे पर रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर कांता सोडानी, उमा गोयल, अंजना बाहेती, राजकुमारी चौरसिया, संगीता चौरसिया, सविता अग्रवाल, सारिका कौशल आदि उपस्थित थीं। अभियान 30 मई तक चलाया जाएगा।
आंगनबाड़ी में बधाों के लिए कुर्सियां और खिलौने भेंट किए
महू/मानपुर। मानपुर में कवच संस्था द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र संतोषी माता टेकरी पर बधाों के लिए सहायतार्थ कुर्सियां और खिलौने जन सहयोग के माध्यम से भेंट किए गए। संस्था अध्यक्ष श्याम परमार ने बताया कि संस्था द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बंडा बस्ती में भी बधाों के लिए खिलौने एवं अन्य सामग्री दी गई। इस अवसर पर श्याम परमार, कोषाध्यक्ष शुभम धारविया, कार्यकारिणी सदस्य रेणुका सिसोदिया विशाखा परमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला तवर,सहायिका मंगला बोरसी उपस्थित रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close