मुरैना-अंचल टीम। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष विक्रम राज मुद्गल के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई गई। सभी उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मनीष उपाध्याय, अजा विभाग के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार बंसल, आइके पठान, करणपाल सिकरवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल दंडोतिया, नागेंद्र सिकरवार, करणपाल सिकरवार, रिंकू मुद्गल कालू गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।
इसी तरह अंबाह में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने मनाई। जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाचरण कटारे, सेवादल के जिला अध्यक्ष सुधीर मावई, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस अंकुर मावई, ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस हिमांशु तोमर, किसान कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अजय ठेकुले, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजकिशोर सखवार, जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस गिरीश सखबार, विधानसभा अध्यक्ष किसान कांग्रेस आंसू राणा, सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष तरुणेश प्रताप सिंह, शेरा तोमर, विवेक शर्मा, शिवनारायण सखवार शामिल रहे। इसी तरह सबलगढ़ में भी ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष गोपाल दास योगेन्द्र सिंह, युवक कॉंग्रेस अध्यक्ष अभिषेक पचौरी, प्रदेश प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद बंसल, दीपेन्द्र सिंह, बासुदेव त्यागी, जितेन्द्र त्यागी मौजूद रहे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पुण्यतिथिः
भारत रत्न राजीव गांधी ने की पुण्यतिथि शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाईं। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि पंचायती राज की स्थापना की, भारत में संचार क्रांति और युवाओं को मजबूत करने उन्हें अधिकार दिलाने का काम राजीव गांधी ने किया था। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माला पहनाकर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिकरवार गांधी, सत्यपाल कुशवाह, रामहेत पिप्पल, रनसिंह सिकरवार, मदन शर्मा, विजय सिंह शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद सोलंकी, सक्सैना, मंजू सिकरवार, सुभाष सिकरवार, प्रमोद शर्मा, गौरीशंकर कुशवाह, अब्दुल रजाक पटेल, लक्ष्मी दिनकर, राकेश परमार, बिशन सिंह तोमर, राजेश कथूरिया, रामहेत पिप्पल, सौरव सोलंकी, गौरव बाथम सहित अन्य शामिल रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close