Morena Massacre: मुरैना. नईदुनिया प्रतिनिधि। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लेपा कांड के तीस तीस हजार के दो ईनामी आरोपितों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपितों ने पुलिस पर गोली चलाई और पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इसमें एक आरोपित पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मुरैना। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लेपा कांड के तीस तीस हजार के दो ईनामी आरोपितों को दबोच लिया।#MorenaMassacre#Lepa#MorenaCrime pic.twitter.com/tmspILAivH
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 9, 2023
घटनाक्रम के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि लेपा गांव में 5 मई को खूनी खेल खेलने वाले के आरोपित उसैद घाट के पास छिपे हुए है। पुलिस ने सूचना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी की और आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे आरोपितों को पुलिस के आने की आहट लग गई और उन्हाेंने भागते हुए फायर करना शुरू कर दिया। पुलसि ने भी जवाब में फायरिंग कर दी। इस दौरान एक आरोपित को गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दबोचे गए आरोपित भूपेंद्र व अजीत है। पुलिस ने घायल आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही दूसरे आरोपित से पूछताछ करना शुरू कर दिया है। जिससे अन्य आरोपितों के बारे में पता चल सके। पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर की माउजर राइफल जप्त की है।
मुरैना। लेपा हत्याकांड के दो आरोपितों को एन्काउंटर में दबोचने के बाद अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने मीडिया को घटनाक्रम की जानकारी दी।#MorenaMassacre#Lepa#MorenaCrime pic.twitter.com/Ges6vf6ZM3
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 9, 2023
Posted By: anil tomar
- # Morena Massacre
- # Morena news
- # MP Morena news
- # Mp Morena Crime news
- # लेपा गांव
- # Lepa gao firing
- # lepa village land dispute