Statues Broken in Morena: मुरैना. नईदुनिया प्रतिनिधि। झुंडपुर कस्बे के वार्ड क्रमांक आठ गोधनापुरी इलाके में बने प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में स्थापित भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं को रात के समय असमाजिक तत्वों ने चकनाचूर कर दिया। पुजारी जब सुबह मंदिर की सफाई करने पहुंचे तब इसका बात का पता चला। जिस पर यहां सैंकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। वहीं पुfकलस भी मौके पर पहुंच गई। प्रतिमाओं को खंडित किए जाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई। जिस पर लोगों ने आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने व मंदिर का जीर्णाेद्वार कराने की मांग की। चिन्नौनी थाना पुलिस ने फिलहाल इस मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक गोधनापुरी इलाके में प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर है। जिसके बाहरी परिवार में भगवान शिव के साथ गणेश, पार्वती व नंदी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। शनिवार को शिवरात्रि पर सैंकड़ाें की संख्या में लोगों ने पहुंकर यहां पूजा अर्चना भी की। रविवार की शाम को मंदिर के पुजारी वेदप्रकाश शर्मा की तरह पूजा पाठ कर अपने घर चले गए। सुबह तकरीबन छह बजे जब वह मंदिर की सफाई व पूजा करने के लिए पहुंचे तो यहां घुसते ही स्थापित भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं को पूरी तरह से तोड़ दिया गया था। इन प्रतिमाओं के चारों तरफ लगभग तीन से चार फीट की दीवार ही है। जिसे फांदकर असमाजिक तत्व घुसे। जिस पर लोगों की भावनाओं को अाहत करने इन्हें खंडित कर दिया। प्रतिमा खंडित करने की सूचना लोगों को लगी तो यहां भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं झुंडपुरा चौकी प्रभारी उपेंद्र पाराशर पहुंच गए। लोगों के बीच भारी आक्रोश देखा जा रहा था। जिसके बाद चिन्नौनी थाना प्रभारी अविनाश राठौर भी पहुंच गए। जहां उन्होंने यहां की स्थिति को देखा। इसके बाद थाने पहुंचकर पुजारी वेदप्रकाश शर्मा की फरियाद पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 295 व 427 के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपितों को 48 घंटे में पकड़ने की मांग पर लोग धरने पर बैठे

प्रतिमाएं टूटने से यहां कई हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंच गए। जिस पर मंदिर पर लोग बैठ गए। वहीं पुलिस से मूर्तियों को खंडित करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी 48 घंटे के भीतर करने की मांग की। इसके साथ ही इस मंदिर के जीर्णाेद्वार की भी मांग यहां लोग उठा रहे थे। जिस पर पुलिस ने लोगों को आश्वासन भी दिया कि जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा। वहीं मंदिर के जीर्णाेद्वार के लिए भी प्रयास किया जाएगा। हालांकि इस दौरान कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

Posted By: anil tomar

Mp
Mp
 
google News
google News