MPBSC MP Board Result 2023: नरसिंहपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गुरूवार को घोषित दसवीं-बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणामो में नरसिंहपुर जिले से 28 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। दसवीं बोर्ड में तो जिले ने एक बार फिर पांचवी-आठवीं की तरह बेहतर परिणाम देकर प्रदेश में पहला स्थान बनाया है।जिसमें जिले के शासकीय स्कूलों का परिणाम 79.42 व अशासकीय स्कूलाे का परिणाम 82068 प्रतिशत आया है।हाईस्कूल की टाप टेन सूची में प्रदेश में दूसरा स्थान बनाने वाली स्नेहा लोधी को कलेक्टर ऋजु बाफना ने सम्मानित किया है। छात्रा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी एवं अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रा को सराहा है।

10वीं ममें इन्होंने मारी बाजीः
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की टाप टेन सूची में नरसिंहपुर जिले से स्नेहा पिता लखन लोधी शासकीय बहुउद्देश्यीय उत्कृष्ट स्कूल नरसिंहपुर 493 अंक प्रदेश में दूसरा स्थान, अंशिका पिता मुकेश कुमार शुक्ला उत्कृष्ट नरसिंहपुर 491 प्रदेश में चाैथा स्थान, शैली पिता सुरेश पटेल उत्कृष्ट नरसिंहपुर 488 अंक सातवा स्थान, रीतिका पिता विनय गोस्वामी उत्कृष्ट नरसिंहपुर 488 सातवां स्थान, क्रिश पिता धर्मेंद्र गुमास्ता उत्कृष्ट नरसिंहपुर 487 आठवां, पूजा पिता सुनील पटेल उत्कृष्ट नरसिंहपुर 487 आठवां, एकता पिता आदेश मानेकर उत्कृष्ट नरसिंहपुर 487 आठवां, शेफाली पिता सुशील मिश्रा क्राइस्ट चर्च स्कूल गाडरवारा 486 नौंवा, लक्ष्मी पिता सूरज सिंह लोधी उत्कृष्ट नरसिंहपुर 486 नौंवा, गौरी पिता जगदीश शर्मा उत्कृष्ट नरसिंहपुर 486 नौंवा, दिव्यराज पिजा राजेश कौरव खजांची रामकली बाई स्कूल करेली 486 नौंवा, अनामिका पिता बालचंद पटेल सेंट्रल पब्लिक स्कूल सांईखेड़ा 486 नौंवा, सूरज पिता धनीराम चौधरी शंकराचार्य विद्या निकेतन झौंतेश्वर 485 दसवां स्थान मिला है।

बारहवीं बोर्ड में समूहवार इनको मिला मेरिट सूची में स्थान:
कला समूह: आर्या पिता संतोष कुमार झिरा नरसिंह पब्लिक स्कूल नरसिंहपुर 486 तीसरा, हुसैन पिता गुलाब खान उत्कृष्ट नरसिंहपुर 484 चौथा, अंजली पिता धन सिंह सेन उत्कृृष्ट नरसिंहपुर 478 दसवां स्थान रहा।
गणित समूह: प्राची पिता पूरन पटेल चैतन्य व्हीपी उमा स्कूल सांईखेड़ा 485 प्रथम, मोहित पिता संजय चौरसिया श्रीदेव मुरलीधर स्कूल गोटेगांव 482 छटवां, प्रज्ञा पिता रामकुमार शर्मा चैतन्य व्हीपी स्कूल सांईखेड़ा 480 आठवां, धर्मेद्र पिता पंचम सिंह विश्वकर्मा डा. केएल पपनेजा करेली 479 नौंवा, हर्षित पिता प्रदीप शर्मा टैगोर व्हीएन स्कूल गाडरवारा 479 नौंवा, मेघराज सिंह पिता संतोष सिंह राजपूत चैतन्य व्हीपी स्कूल सांईखेड़ा 479 नौंवा,अरिमा पिता महेंद्र अग्रवाल चैतन्य व्हीपी स्कूल सांईखेड़ा 478 दसवां स्थान मिला।
वाणिज्य समूह: अमन पिता मोहम्मद अमीन उस्मानी सरस्वती उमा स्कूल 474 छटवां, आरती पिता कमलेश घोषी खजांची रामकलीबाई स्कूल करेली 471 नौंवा स्थान मिला।
जीव विज्ञान समूह: ऋषि पिता मनोज द्विवेदी आदित्या पब्लिक स्कूल गाडरवारा 480 छटवां,दर्शिता पिता भगवेंद्र पटेल क्रिष्ट चर्च स्कूल गाडरवारा 478 आठवां, काव्या पिता संजय मोदी न्यू येरा पब्लिक स्कूल गाडरवारा 476 दसवां स्थान मिला है।
Posted By: Rahul Raikwar
- # MP Board 10th Result 2023
- # MP Board 12th Result 2023
- # MP Board Result 2023
- # एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट
- # Narsinghpur News
- # MP News
- # Narsinghpur City News
- # Narsinghpur Result
- # MPBSC MP Board Result 2023
- # MP Board Narsinghpur Result