गोटेगांव (नईदुनिया न्यूज)। नगर की शिक्षक कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें कथ व्यास महेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धु्रव चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि धु्रव की सौतेली मां ने धु्रव को अपने पिता की गोद में बैठने से मना किया और कहा कि पिता की गोद में बैठना है तो भगवान का भजन करो और वरदान मांगो कि अगला जन्म मेरे गर्भ से हो। जिसके बाद धुव्रजी ने वन में जाकर भजन करने की बात मां से कही और मन दृढ़ करके वन में जाकर भजन किया। जिससे उन्हें पांच वर्ष की आयु में ही भगवान की प्राप्ति हो गई। कथा आयोजन नागेश परिवार ने बताया कि आज बुधवार को सत्संग में प्रहलाद चरित्र व वामन अवतार की कथा का प्रसंग सुनाया जाएगा।
श्रीनगर में अजामिल प्रसंग का वर्णनः ग्राम श्रीनगर में भी कथा का आयोजन चल रहा है। यहां कथा व्यास योगेश शास्त्री ने जड़ भरत एवं अजामिल प्रसंग सुनाया। प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रसंग भी विस्तार से सुनाया। कथा का आयोजन रामबाई झारिया द्वारा स्व. बिहारीलाल झारिया की स्मृति में कराया जा रहा है। जिसमें सभी से उपस्थिति की अपील की गई है।
वामन अवतार की कथा सुनने रही सत्संग में भीड़ः ग्राम बगलई बस्ती में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास हरिशंकर मिश्रा ने वामन अवतार की कथा सुनाई। श्रीराम, श्रीकृष्ण के अवतार को बताया। श्रद्घालुओं को अपने माता-पिता, बुर्जुगों की सेवा सम्मान करने का संदेश दिया। गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए महिलाओं से आगे आकर कार्य करने कहा। कथा सत्संग में परायणकर्ता राधेश्याम मिश्रा, नारायण प्रसाद मिश्रा, आदर्श दुबे द्वारा पाठ किया जा रहा है। प्रवचन के समापन पर निम्मीलाल साहू द्वारा प्रसाद वितरण कराया गया। सत्संग में कथा यजमान सोबरन सिंह, अक्षत सिंह, अभिषेक पटेल, नेतराम, दिनेश पटेल, रामगोपाल दीक्षित, रामस्वरूप दीक्षित, राजेंद्र सिंह पटेल, मनोहर सिंह पटेल, सोनेलाल पटेल, हेमराज पटेल, बेनी कुशवाहा, भैरव कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, राधे कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, सोमनाथ कुशवाहा, हल्के कुशवाहा, ग्राम सरपंच भोला ठाकुर आदि की उपस्थिति रही। सत्संग के दौरान रूद्राभिषेक पं. विनायक मिश्रा द्वारा कराया गया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे