नीमच। जिले में पिछले 24 घंटे में 21.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसमें नीमच में 12, जावद में पांच व मनासा में 48 मिमी वर्षा दर्ज हुईं। जिले में अब तक करीब 67.3 मिमी वर्षा हुई है। जिसमें नीमच में 57 मिमी, जावद में 51 मिमी व मनासा में 94 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि पिछले वर्ष अब तक 109 मिमी वर्षा हुई थी। जिसमें नीमच में 138 मिमी, जावद में 67 मिमी व मनासा में 122 मिमी वर्षा हुई थी।
--------------
अठाना में उज्जैनी मनाई
अठाना। नगर में रविवार को नगर वासियों द्वारा उज्जैनी मनाई गई। इस दौरान नगर के श्री खाकर देव महाराज मंदिर पर महिला द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन कि या गया। धार्मिक भजन गायिका कमला देवी दमामी ने बताया कि भजन-कि र्तन कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। नगर के कई नागरिकगण कनेरा मार्ग पर स्थित देवीघटा मंदिर पर माता रानी के दरबार में पहुंच कर हवन अनुष्ठान कि ए। हालांकि इस दौरान कु छ प्रतिष्ठान बंद भी रहे। कि सानों ने अपने घरो से बाहर अपने खेतों पर पहुंच भोजन बनाया और देवी-देवताओं को भोग लगाकर अच्छी वर्षा की कामना की गई। हालांकि पिछले दो तीन दिनों से नगर सहित क्षेत्र में वर्षा का दौर जारी है।
--------------
फ्रूट मार्केट में प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करने की दी समझाइश
नीमच। शहर की स्वच्छता विकास अभियान संस्थ एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने फ्रूट मंडी में प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी है। संस्था के प्रवक्ता डा. राके श वर्मा ने बताया कि शहर की सब्जी मंडी स्थित फ्रूट मार्केट में दुकानदारों आमजन को हाथ जोड़कर शांति पूर्वक समझाइश दी गई। प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करें यह एक बीमारी का घर है। इस प्लास्टिक पॉलिथीन में सब्जी खाद्य पदार्थ खराब होते हैं। साथ ही इसके अलावा पॉलिथीन की थैलियों से पर्यावरण भी दुषित होता है। कें ध सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा लगा दिया है। बाबूलाल गौड़ ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हानिकारक है यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। इस अवसर पर संस्था के डा. हर नारायण गुप्ता, जगदीश शर्मा, दुलीचंद कनेरिया, कि शोर कर्णिक, रमेश मोरे, हरिराम धाकड़ आदि उपस्थित थे
03-एनसीएच-09- नीमच की सब्जी मंडी स्थित फ्रूट मार्केट में स्वच्छता विकास अभियान संस्थ एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। (नईदुनिया)
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close