कुरावर (नवदुनिया न्यूज)। नगर की शिक्षक कॉलोनी जो कि नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 09 के अंतर्गत आती है, उसमें 1 वर्ष पूर्व तत्कालीन अध्यक्ष द्वारा शिक्षक कॉलोनी के मार्ग के पुनः निर्माण की बात रखी थी। उन्होंने नगर परिषद की सामान्य सभा की बैठक में मार्ग को प्रस्तावित कर उसका निर्माण करवाना निश्चित किया था। उसके टैंडर होने व वर्कऑर्डर होने के 9 माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नही हो सका।
यह मार्ग मुख्य मार्ग से अकरम शू सेंटर से लेकर शिक्षक कॉलोनी से होता हुआ गणेश मंदिर तक निर्माण करवाना निश्चित किया गया था। उसकी अनुमानित लागत लगभग 22 लाख रुपये तय की गई थी। उक्त मार्ग के निर्माण का टेंडर होने के बाद संबंधित एजेंसी को संभवतः फरवरी माह में मार्ग निर्माण के लिए कार्य करने का आदेश भी जारी कर दिया गया था, परंतु का आदेश जारी होने के 9 माह बाद भी आज दिनांक तक मार्ग की स्थिति वैसी की वैसी बनी हुई है। उस पर निर्माण कार्य अभी तक नहीं हो पाया है। सड़क का निर्माणा कार्य शुरू नहीं होने के चलते इस क्षेत्र के रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। स्थानीय नागरिक जल्द सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।
15 जुलाई को किया था क्षेत्रीय विधायक श्री सिंह ने मार्ग का भूमि पूजन
उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य आदेश 18 फरवरी 2020 को ठेकेदार को जारी कर दिया गया था। उसके बाद 15 जुलाई 2020 को क्षेत्रीय विधायक राज्यवर्धन सिंह द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेताओं के साथ उपस्थित होकर मार्ग का भूमि पूजन किया गया था, जबकि इससे 1 सप्ताह पूर्व लगभग 9 जुलाई को क्षेत्रीय विधायक राज्यवर्धन सिंह द्वारा वार्ड क्रमांक 2 व 3 में एवं 6 में भूमि पूजन किया था। जिसमें वर्तमान में वार्ड क्रमांक 2 व 3 का मार्ग जो कि निर्माण होकर भी अपनी जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। लेकिन इस मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो सका।
वार्ड क्रमांक 9 में भूमि पूजन करे हुए काफी समय बीत चुका है, अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है तो मैं मुख्य नगरपालिका अधिकारी से बात करता हूं
राज्यवर्धन सिंह, विधायक नरसिंहगढ़
राशि की दिक्कत के चलते निर्माण नहीं हुआ था। अब अनुदान राशि आने लगी है, हम शीघ्र ही मार्ग निर्माण चुनाव के पहले पूर्ण करवा देंगे।
अशोक सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कुरावर।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे