रतलाम (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रतलाम शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के रेलवे पटरी के पास स्थित जी सेक्टर के मैदान में बच्चे को जिंदा गाड़ने की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारी व जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और गड्ढा खुदवाया तो उसमें बकरी का एक मृत बच्चा मिला। बकरी का बच्चा निकलने के बाद पुलिस व लोगों ने भी राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब पौने दो बजे कुछ बच्चे मुंबई रेल लाइन के पास स्थित दीनदयाल नगर जी सेक्टर क्षेत्र में रेलवे पटरी से लगे ईंट भट्टों के पास मैदान में खेलने पहुंचे थे। मैदान में एक स्थान पर कुछ बड़ा बना देगा इसी बीच बच्चों ने आसपास के क्षेत्र में जाकर कुछ लोगों को बताया कि वहां गड्ढा खोदकर इंसान के बच्चे को जिंदा गाड़ा गया है तथा बच्चे के रोने की आवाज आ रही है।
रतलाम में फिल्म दृष्यम जैसी घटना, बच्चे को जिंदा गाड़ने की अफवाह, खुदाई करने पर हुआ ये खुलासा #Ratlam #MadhyaPradesh #MPNews #Naidunia pic.twitter.com/ADLXZEJ3FD
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 9, 2022
आसपास के लोग यह सुनकर तत्काल बच्चो के साथ मौके पर पहुंचे। वहां किसी को दफनाने जैसा स्थल दिखाई दिया। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दीनदयाल नगर के थाना प्रभारी जितेंद्र कनेश, एसआई शांतिलाल चौहान व कुछ जवानों को तत्काल मौके पर पहुंचे। मीडियाकर्मी व अन्य लोग भी पहुंचे। पुलिस ने वहां तत्काल गड्ढे को खुदवाया।
कुछ स्थल खोदने पर पहले तो लाल कपड़ा व नमक की पोटली आदि दिखाई दिए। तो लगा कि वास्तव में वहां इंसान का बच्चा गड़ा हुआ होगा, लेकिन जब गड्ढे को ज्यादा गहरा खुदवाया गया तो उसमें काले रंग का बकरी का बच्चा मृत अवस्था में दिखाई दिया। उसे बाहर निकलवा कर वापस वहीं पर दफन करवा दिया गया।
Posted By: Prashant Pandey
- Font Size
- Close