MP: रतलाम, नईदुनिया प्रतिनिधि। निंबाहेड़ा में आराेपिताें की गिरफ्तारी के बाद रतलाम पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। 20 लाेगाें काे हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही आराेपिताें के मकानाें काे भी जेसीबी से ढहाया जा रहा है। इसी क्रम में आज देशद्राेह के मामले में गिरफ्तार आराेपित इमरान खान के माेहन नगर स्थित मकान काे ताेड़ने के बाद प्रशासन ने जुलवानिया स्थित उसका पाेल्ट्री फार्म भी जेसीबी से ढहा दिया है। इसके बाद प्रशासन ने सूफा संगठन से जुड़े आमीन के विक्रम नगर स्थित मकान काे भी जेसीबी से ताेड़ दिया है। कार्रवाई अब भी जारी है।

ज्ञात हाे कि राजस्थान की जयपुर व चित्तौड़ की पुलिस द्वारा निंबाहेड़ा से तीन आतंकियों काे हिरासत में लिया है। इसके बाद रतलाम पुलिस ने आतंकियाें के अन्य साथियों की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपितों के फोन काल डिटेल की भी जांच की जा रही है।

Posted By: vikash.pandey

Mp
Mp
  • Font Size
  • Close