जावरा। त्रिस्तुतिक संघ की मध्य प्रदेश इकाई की बैठक रविवार को ग्राम मेवासा के रविंद्र सूरी ध्यान केंद्र पर संपन्ना हुईं। गुरुदेव राजेंद्रसूरि जी के चित्र पर पदाधिकारियों ने बैठक प्रारंभ हुई। आयोजन में राजेश बरमेचा, धर्मचंद चपड़ोद, अनिल चोपड़ा, प्रदेश अध्यक्ष संतोष नाकोडा, प्रदेश महामंत्री शौकीन जैन, संजय कोठारी अतिथि रहे। अतिथियों की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल वर्धन द्वारा बैठक को वर्चुअल उद्बोधन प्रदान किया गया। आयोजन में नमस्कार महामंत्र की धुन से प्रथम वंदना गायक विशाल नाहर द्वारा की गई। स्वागत भाषण संतोष नाकोड़ा ने दिया। बैठक में प्रदेश के 25 श्रीसंघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बैठक में कई सुझाव दिए। बैठक में राकेश जैन मंदसौर, अभय जैन उज्जैन, राजमल मोदी रतलाम, मनीष बोकडिया बदनावर, अनिष जैन अलीराजपुर, सुनील बाफना राजगढ़ ,विशाल नाहर मंदसौर, विनोद डग, महेंद्र जैन मोहनखेड़ा, संजय बागनी नीमच, मनीष ओरा नागदा, सुनील कोठारी नागदा, दिनेश धंधुका, मदनलाल चोरडिया जावरा, भंवर लाल वोरा नागदा, अशोक लुक्कड़ जावरा, समेकित छोटी सादड़ी, नरेंद्र भंडारी राजगढ़, आशीष खारवा, विनोद डंक, अनिल तलेरा नामली, अंतू भंडारी खाचरोद, हेमंत जैन खाचरोद आदि ने अपनी बात कही। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन सराफ राजगढ़ को मनोनित किया। आयोजन में उज्जैन साध्वीश्री चंदन प्रभाश्रीजी का आगमन हुआ। साध्वीश्री ने साधना स्थली पर आकर अपने आप को धन्य माना एवं संगठन को शुभकामनाएं प्रेषित की। निम्न प्रस्ताव बैठक में पारित हुए।
सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध कार्य करने, साधु साध्वी भंगवत की विहार एवंम व्वयावच्छ की व्यवस्था के लिए रूपरेखा तैयार करने, साधार्मिक बन्धुओ के उत्थान लिए योजना पर विचार-विमर्श करने, आचार्य देवेश ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी के शिलान्यास समारोह कार्यक्रम के बारे में विचार किया। वर्तमान में चल रहे दो तिथि के महात्मा द्वारा गुरुदेव राजेंद्र सूरीश्वरजी के प्रति अपमान जनक बातों पर मजबूत निर्णय करने का प्रस्ताव पारित किया गया। आयोजन में बदनावर, राजगढ़, जावरा, ,मेघनगर, पिपलोदा, नागदा,धंधुका, आलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, उज्जैन, चिताखेड़ा, मल्हारगढ़, नीमच, जीरन, खाचरोद, नयागांव, छोटी सादड़ी, खारवाकला, बाजना, शिवगढ़, दलोदा आदि के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन अर्पित चत्तर ने किया। आभार शौकीन जैन ने माना।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close