रतलाम। महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती जी ने कहा कि कलयुगी महामारी से बचने का एक ही उपाय है-कथा की वैक्सीन। इस वैक्सीन को लगवाने के लिए अखंड ज्ञान आश्रम में सात दिवसीय शिविर रूपी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कलयुग के दोषों से रक्षा केवल भगवान की कथा और नाम ही समर्थ है। इस कथा को श्रवण करने के लिए तो देवताओं ने अमृत का विनिमय करना चाहा था, मगर शुकदेव जी ने धर्म को धंधा बनने से रोका था। आज हमें इन्हीं कथाओं के माध्यम से धर्म के व्यावसायीकरण को रोकना है। कलयुग के प्रभाव से जिसकी बुद्धि भ्रमित हो गई है, ऐसे तथाकथित वाट्सएप विद्वानों से बचकर रहना ही बचाव का साधन है और इस दिशा में श्रीमद् भागवत कथा हमारा पथ प्रदर्शन करती है।

अखंड ज्ञान आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञानानंद जी के 31वें पुण्य स्मृति महोत्सव का श्रीगणेश गुरुवार से अखंड ज्ञान आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान व विष्णु यज्ञ के साथ हुआ। आश्रम संचालक महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद जी के सान्निाध्य में ज्ञान यज्ञ में देशभर से आए साधु-संत व भागवत कथारसिक धर्म लाभ लेने पहुंचे हैं। आश्रम सहसंचालक स्वामी देवस्वरूपानंद जी ने स्वामी जी का स्वागत-वंदन कर महोत्सव की शुरुआत करवाई। इसके पूर्व आश्रम से पोथीजी की यात्रा में मुख्य यजमान मैनाबाई बसंतीलाल अग्रवाल ने व्यासपीठ पर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। 25 मई तक आयोजित कथा का समय दोपहर तीन बजे से हैं। स्वागत रतनलाल ठेकेदार, राजेंद्र वाघेला, अनोखीलाल दवे, रमेश गर्ग, जनक नागल, निमिष व्यास, अनिल झालानी आदि ने किया।

मुख्यमंत्री के सीधे प्रसारण को सुना

जावरा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत स्वामित्व योजना के तहत 27 जिलों में लगभग 82 लाख कृषक परिवार को 1700 करोड़ रुपए का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने योजना के तहत वितरण गया गया। आयोजन के सीधे प्रसारण को मौजूद किसानों ने देखा व सुना। इस आयोजन के तहत जावरा खाचरौद नाका मंडी में कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह, किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी तेजसिंह पवार एवं बड़ावदा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवनारायण धाकड़, पिपलोदा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, जावरा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश धाकड़ एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता और कृषक बंधु मौजूद रहे। लहसुन मंडी प्रभारी पुरुषोत्तम भावसार, सुरेंद्र कोचक, मुकेश देवड़ा, नटवर सिंह पवार, जितेंद्र सोनू बिजवा आदि मौजूद रहे।

Posted By: Nai Dunia News Network

    Mp
    Mp