रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को रुद्र पैलेस में त्रिदेव कार्यकर्ता बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर जीत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि रतलाम नगर निगम का एक वार्ड तो भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। शेष सभी वार्ड और महापौर का चुनाव भी भारी बहुमत से जीतेगी। भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता है। पार्टी टिकट किसे भी दे, लेकिन असल में चुनाव कार्यकर्ता ही लड़ता है और जीतता है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक जयवंत कोठारी, निगम चुनाव प्रभारी अशोक यादव, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, शैलेंद्रसिंह सिसौदिया, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक डॉ. राजेश शर्मा, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक यतेन्द्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी एवं मंडल प्रभारी विनोद यादव आदि मंचासीन रहे।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ता भ्रम में न रहे। चुनाव की हर गतिविधि को गंभीरता से लें और 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त करें। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को आज भी एक परिवार चला रहा है, जबकि भाजपा को उसका कार्यकर्ता चलाता है।
शहर विकास के लिए नगर सरकार जरूरी
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि शहरवासियों ने विकास के जो भी कार्य देखे है, वे तभी होते है, जब सरकार के साथ ताल-मेल रहे। रतलाम को महानगर बनाने के लिए भाजपा की नगर सरकार जरूरी है। कांग्रेस के डेढ़ वर्ष के शासन काल में शहर के विकास कार्य अवरूद्ध हो गए थे। शहर में भाजपा के तीन महापौर पहले रहे है। इस बार भी महापौर के साथ पूर्ण बहुमत के साथ परिषद् बनाएंगे। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होते हैं। कांग्रेस के शासन काल में कोई सुखी नहीं रहा, इसलिए इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाएं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने वार्ड 30 से भाजपा की निर्विरोध पार्षद शबाना खान का स्वागत किया।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close