रतलाम(नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि और कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कोर्ट तिराहे पर युवक कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की सूचना के चलते कोर्ट तिराहे, छत्रीपुल पर पुलिस अलर्ट रही। दोपहर करीब 1ः30 बजे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद अचानक पुतला लाकर दहन कर दिया गया। फायर ब्रिगेड के अमले ने जलते पुतले पर पानी की बौछार कर आग बुझा दी।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, प्रदेश महासचिव किशन सिंघाड़, शहर अध्यक्ष सैय्यद वुसत ने बताया कि जैतपुर विधानसभा शहडोल में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी और उनके 3 साथियों द्वारा एक युवती के साथ नशे का इंजेक्शन लगा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। भोपाल में एक युवती के साथ दुष्कृत्य की घटना में पुलिस द्वारा मामले को दबाया गया। जोबट विधायक कलावती भूरिया को भाजपा पूर्व विधायक नागर सिंह, किशोर शाह, जिला अध्यक्ष ओम सोनी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। पुतला दहन के दौरान नदीम मिर्जा, हितेश पैनल, विजय सिंह चौहान, अशरफ बेलिम, राहुल दुबे, विजय खदेड़ा, दीपू सरदार, यश दवे, नीलेश शर्मा, आयुष सिंह राठौर, देवेन्द्र सिंह सेजावता, संदीप नागर, मानवेन्द्र सिंह लुनेरा, विनोद मिश्रा मामा, कमरुद्दीन कछवाय, सुनील महावर, इक्का बेलूत, बसंत पंड्या, मांगीलाल जैन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
दो पुतले पुलिस ने छीन लिए, कार्यकर्ताओं ने तीसरा जला दिया
पिपलियामंडी। विधानसभा युवक कांग्रेस द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम स्थल पर लाए जा रहे दो पुतलों को छिन्ना भिन्ना कर दिया। तो कार्यकर्ताओं ने तय स्थल से कुछ ही दूरी पर तीसरे पुतले को जला दिया। इस दौरान एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी चौराहे पर ही डटे रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे