Rewa News : मैहर, नईदुनिया प्रतिनिधि‍। नवनिर्मित संसद में श्रीराम चरण पादुका स्थापित करके ही राम राज्य का सपना साकार होगा। चोल राजवंश के राजदंड सैंगोल को स्थापित करने की योजना भी स्वागत योग्य है। राम राज्य की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध एवं संकल्पित हैं। तपोभूमि विंध्य प्रदेश का चित्रकूट क्षेत्र राम भरत मिलाप का प्रमाणित स्थल होने के साथ-साथ राम राज्य की प्रथम संकल्पना की जननी भी है। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखकर 28 मई 2023 को होने वाले नवीन संसद Parliament भवन के उद्घाटन समारोह पर हर्ष जताते हुए ये मांग की।

उनका कहना है कि भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्‍टर भीमराव आंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी तक ने देश में रामराज्य की परिकल्पना साकार करने का सपना देखा था। अतः राम राज्य की सत्ता के हस्तांतरण के प्रति राम चरण पादुका को नवीन संसद भवन परिसर में स्थापित करने का निवेदन है। यह पारदर्शी, समदर्शी व निष्पक्ष राम की सनातन धर्म विचार धारा का वास्तविक सम्मान होगा। जिन विकृत मानसिकता के नेताओं में नकारात्मक और कई अन्य से संचालित होने वाली मान रखा है उनको भी सबक मिल जाएगा। अतः भारत के सत्ता केंद्र में राम राज्य Ram Rajya का प्रतीक चिन्ह स्थापित किया जाना आवश्यक है।

Posted By: Dheeraj Bajpaih

Mp
Mp