MP Longest Tunnel : नीलांबुज पांडेय, सीधी। सड़क और रेलमार्ग देश की विकास की धमनियां हैं। एक अच्छा सड़क मार्ग विकास के कई द्वार खोलता है। रीवा से सीधी के बीच प्रदेश की सबसे बड़ी सड़क सुरंग बनकर तैयार है। नेशनल हाइवे नम्बर-75 ई में मोहनिया घाटी में बनाई गई इस सुरंग से रीवा और सीधी के बीच में सात किलोमीटर की दूरी घटेगी। आवागमन सुगम होने के साथ लगभग 45 मिनट का कम समय सीधी पहुंचने में लगेगा। यह सुरंग आवागमन को सुगम करने के साथ पर्यावरण एवं वन्य जीवों के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। मोहनिया घाटी में सुरंग बन जाने से आवागमन लगभग बंद हो जाएगा। इससे घाटी में रहने वाले छोटे-बड़े वन्य जीव स्वच्छंद रूप से विचरण कर सकेंगे।
रीवा से सीधी के बीच बनाई गई सड़क सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण 1004 करोड़ रुपए की लागत से किया गया। इसका निर्माण कार्य 18 दिसम्बर 2018 को आरंभ हुआ। इसका निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा मार्च 2023 से 6 महीने पहले ही पूरा हो गया है। मोहनिया घाटी में बनाई गई इस सुरंग की कुल लंबाई 2280 मीटर है।
इसमें कुल छह लेन हैं, जिनमें से तीन आने के लिए तथा तीन जाने के लिए हैं। इन लेनों को आपस में सात स्थानों पर जोड़ने के लिए अंडर पास दिए गए हैं। यदि कोई वाहन बीच से वापस लौटना चाहे तो सरलता से लौट सकता है। सुरंग के साथ घाटी से लेकर चुरहट तक 15.7 किलोमीटर की फोरलेन बायपास सड़क का भी निर्माण किया गया है। रीवा की ओर सुरंग के शुरुआत बिन्दु पर रीवा का इकलौता सोलर पावर प्लांट स्थापित है। यह टनल दो बड़े निर्माण कार्यों का मिलन स्थल है।
सड़क सुरंग सीधी की ओर जिस स्थान पर समाप्त होती है, वहां इसके ऊपर से बाणसागर बांध की नहर गुजर रही है। इस नहर से बाणसागर बांध से उत्तरप्रदेश राज्य को पानी दिया जाता है। कठिन प्रयासों के बाद इस नहर को बंद करके केवल चार महीने के रिकार्ड समय में एक्वाडक्ट का निर्माण किया गया। इस सड़क सुरंग के ऊपर से एक नहर और एक सड़क गुजर रही है।
रीवा-सीधी मार्ग में सड़क सुरंग का निर्माण पूरा हो जाने से आवागमन सुगम हो गया है। मोहनिया घाटी में आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते थे। इन दुर्घटनाओं में हो रही जानमाल की हानि अब नहीं होगी। देश की ऊर्जाधानी सिंगरौली को इस नेशनल हाइवे से भारी वाहन, मशीनें एवं अन्य सामग्री लेकर जाते हैं। इन वाहनों को मोहनिया घाटी के कठिन मोड़ों तथा उतार-चढ़ाव पर बहुत कठिनाई होती थी। सुरंग बन जाने से अब भारी वाहन भी सुगमता से घाटी पार कर लेंगे। यह सुरंग सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। मोहनिया घाटी की सड़क सुरंग रीवा ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए निर्माण की अनुपम सौगात है।
देश की लंबी सड़क सुरंगें :
1. हिमाचल प्रदेश में अटल टनल 9.02 किलोमीटर लंबी है और सबसे ऊंचाई पर बनाई गई है। इसे रोहतांग टनल के नाम से भी जाना जाता है। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। इसका निर्माण 2010 में शुरू किया गया था और 3 अक्टूबर 2020 को पूरा किया गया।
2. लंबी सड़क सुरंगों में जम्मू-कश्मीर की चेनानी नशरी टनल भी शामिल है। इसकी लंबाई 9.34 किलोमीटर है। इसके और भी कई नाम हैं, इसे पटनीटाप टनल, डा श्यामा रोड टनल के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्घाटन 2017 में किया गया था। इसमें दो ट्यूब के आकार के टनल हैं, जो समानांतर बने हुए हैं।
3. जम्मू-कश्मीर में ही बनिहाल काजीकुंड सड़क सुरंग है, जिसकी लंबाई 8.5 किलोमीटर है। यह सुरंग 2011 से बनाई जा रही है।
सड़कों के विस्तार से मध्यप्रदेश के विकास को मिल रही नई रफ्तार#Rewa_Sidhi_Tunnel_MP pic.twitter.com/yQqBYIJULR
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 10, 2022
सीधी जिले में 'मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान' के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम#मुख्यमंत्री_जन_सेवा_MP https://t.co/M6cr1ZURel
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 10, 2022
Posted By: Mukesh Vishwakarma
- Font Size
- Close
- # MP tunnel
- # MP Tunnel Photos
- # MP longest tunnel
- # Madhya Pradesh Tunnel
- # Madhya Pradesh Long Tunnel
- # MP Tunnel
- # MP Tunnel News
- # Rewa-Sidhi Tunnel
- # Nitin Gadkari MP Tunnel
- # MP Longest Tunnel
- # Mohania Ghati Road Rewa
- # Rewa to Sidhi Road
- # मध्य प्रदेश की सुरंग
- # मध्य प्रदेश की लंबी टनल
- # मप्र टनल
- # मप्र टनल न्यूज
- # रीवा-सीधी सुरंग
- # नितिन गडकरी मप्र टनल