रीवा, नईदुनिया प्रतिनिधि। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से एक दुष्कर्म के आरोपित ने भागने का असफल प्रयास किया है। लेकिन उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की मानें तो विश्वविद्यालय पुलिस गत शुक्रवार की शाम 5 बजे दुष्कर्म के आरोपित को स्पेशल कोर्ट में पेश करने लाई थी। उसी समय उक्त आरोपित हथकड़ी लेकर भागने लगा। उसने फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगाने की कोशिश की। जिसको न्यायालय परिसर में तैनात दो पुलिसकर्मी ने हथकड़ी खींच कर पकड़ लिया। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय व सिविल लाइन थाने का दल बल मौके पर पहुंचा। वहां दुष्कर्म के आरोपित को बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल आरोपित को बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात के चलते कोर्ट ने जेल वारंट जारी किया था। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिध तिवारी ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपित पर कई वर्षों से बड़ी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। विश्वविद्यालय थाने में प्रकरण कायम कराया गया है।

कोर्ट लेकर आई थी पुलिस:
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close
- # Rewa Crime
- # Rewa News
- # Madhya Pradesh News
- # Court