Rewa News : रीवा(नईदुनिया प्रतिनिधि)। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पहले रीवा में 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' के दौरान कांग्रेस नेता ने बच्चों से भाजपा विधायक राजेन्द्र शुक्ला के खिलाफ नारे लगवाए थे। तब गुरमीत सिंह मंगू ने बच्चों के सामने बोला - रीवा को किसने लूटा। उनका जवाब था राजेन्द्र शुक्ला ने लूटा।
ये @INCMP के महासचिव गुरमीत सिंह मंगु हैं जो एक चुने हुए सम्मानित विधायक के ऊपर आरोप लगवा रहे हैं। राजनीति में आरोप लगाते हैं पर क्या छोटे बच्चों द्वारा इस तरह से कहलवाना उचित हैं। मैं @NCPCR_ के अध्यक्ष @KanoongoPriyank जी से आग्रह करता हूँ, इसको संज्ञान में लेकर कार्यवाही करें। pic.twitter.com/1ccIDyUW1S
— Gaurav Tiwari (@adolitics) March 16, 2023
इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। घूमफिरकर यह वीडियो भाजपा नेता एवं पूर्व भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री गौरव तिवारी के पास पहुंचा। उन्होंने वीडियो को देखने के बाद राष्ट्रीय बाल आयोग को ट्विटर पर ट्वीट किया। वीडियो को देखते ही बाल आयोग ने संज्ञान लिया है। तत्काल दिल्ली की टीम ने कलेक्टर रीवा मनोज पुष्प को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
अब जानते हैं क्या है पूरा मामला
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' चला रही है। इस दौरान कांग्रेसी नेता घर-घर अभियान को लेकर जा रहे है। दावा है कि बीते कुछ दिनों पहले कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू को मोहल्ला भ्रमण के दौरान कुछ बच्चों की टोली मिल गई। तब मंगू ने बच्चों से भाजपा विधायक के खिलाफ नारे लगवाए।
15 मार्च को वायरल वीडियो भाजपा नेता गौरव तिवारी के पास पहुंचा। तब रीवा विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा को लेकर बीजेपी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग @एनसीपीसीआर के ट्विटर अकाउंट पर 11 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया। 16 मार्च को शाम एनसीपीसीआर ने ट्वीट का रिप्लाई दिया है। साथ ही कलेक्टर को कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई का पत्र लिखा है।
कलेक्टर के पाले में गेंद
पूर्व भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा नेता गौरव तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग आयोग ने वीडियो को संज्ञान में लिया है। 11 सेकंड के वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि कैसे कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह मंगू मासूम बच्चों को अर्गल बातें सिखा रहे है। 17 मार्च को पत्र कलेक्टर के पास पहुंच गया है। संभवत: जवाब तलब कर कार्रवाई होगी
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close