• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी में बुजुर्ग की पीठ पर सवार होने वाला पटवारी सस्पेंड, वीडियो देख कलेक्टर ने लिया एक्शन

वीडियो में हल्का पटवारी नीलेश नामदेव एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर पानी से भरे गड्ढे को पार करते दिख रहा है।

By Neelambuj PandeyEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 12:29:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 12:34:53 PM (IST)
सीधी में बुजुर्ग की पीठ पर सवार होने वाला पटवारी सस्पेंड, वीडियो देख कलेक्टर ने लिया एक्शन
बुजुर्ग की पीठ पर सवार पटवारी का वीडियो वायरल (नईदुनिया)

HighLights

  1. पटवारी की वायरल वीडियो पर सख्ती
  2. बुजुर्ग की पीठ पर पटवारी हुए थे सवार
  3. पीठ पर सवार होकर किया था गड्ढा पार

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। ग्राम माटा में बुजुर्ग की पीठ पर सवार होकर पानी भरे गड्ढे को पार करने वाले पटवारी का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपद बनास प्रिया पाठक ने हल्का माटा के पटवारी नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रथम दृष्टया असंवेदनशील एवं अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यह कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


ग्रामीणों ने जनसुनवाई में शिकायत की थी कि पटवारी द्वारा शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए सेवा शुल्क मांगा जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद इन शिकायतों को भी जांच में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- मानसून की रफ्तार हुई धीमी तो सूरज ने पकड़ी चाल, ग्वालियर में पारा 34 के पार, जानिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

क्या है पूरा मामला

ग्राम माटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में हल्का पटवारी नीलेश नामदेव एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर पानी से भरे गड्ढे को पार करते दिख रहा है। बुजुर्ग कीचड़-पानी में चल रहा है और पटवारी उसकी पीठ पर बैठा है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और इसे मानवता को शर्मसार करने वाला बताया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर जनसुनवाई में पटवारी पर अवैध वसूली के भी आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें- अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय, 11 अक्टूबर को होगा मतदान, ग्वालियर हाई कोर्ट बेंच ने दिया आदेश