बीना (नवदुनिया न्यूज)। बिना देरी किए समय पर स्टेशन आने वाली ट्रेन को स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए बीना लाबी को वेस्ट सेंट्रल रेलवे में प्रथम पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार जबलपुर जोन अंतर्गत आने वाले तीन मंडलों की आधा दर्जन से अधिक लाबी को संपर्क और समन्वय के लिए दिया गया है।
रेलवे द्वारा पुरस्कार सप्ताह समारोह जबलपुर में आयोजित किया गया। जिसमें बीना लाबी को प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर डा प्रकाश कुमार गुप्ता बेस्ट क्रू लाबी का खिताब लोको फोरमेन पीआर सिंह को दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद लोको फोरमेन बीना पहुंचे। जहां स्टेशन पर उनका स्वागत कर्मचारियों ने किया। उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि उनकी ड्यूटी के दौरान पहली बार यह अवार्ड बीना को मिला है। इस दौरान जार्ज सैम्युअल, मुख्य लोको निरीक्षक केएन गुप्ता, रवि राय, संजय जैन, रामनरेश, काजिम जैदी, दीपक कुमार, सुरेश कश्यप, प्रेम कुमार, श्याम बिहार, आनंद सहाय सहित अन्य रनिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
जोन में प्रथम आईं लोको पायलट रेखा
वेस्ट सेंट्रल रेलवे में बीना लाबी की महिला लोको पायलट गुड्स रेखा वायकर प्रथम आई हैं। उन्हें भी पुरस्कार सप्ताह के दौरान सम्मानित किया गया। बीना लाबी में 450 से अधिक लोको पायलट, गुड्स पायलट, पैसेंजर पायलट, सहायक लोको पायलट, सीनियर लोको पायलट हैं। जो बीना से 40 के आसपास गुड्स मिलाकर लगभग 70 गाड़ियां सागर, इटारसी, गुना, झांसी लेकर जाते हैं।
इसलिए मिला लाबी को प्रथम पुरस्कार
- समय पर गाड़ी को स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए।
- अन्य मंडलों के कंट्रोल रूम से परस्पर संपर्क करने के लिए।
- अन्य स्टेशनों, लाबी में बेहतर समन्वय बनाने के लिए।
- बिना दुर्घटनाओं के लिए गाड़ी का संचालन करने के लिए।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close