सागर(नवदुनिया प्रतिनिधि)। देश मे राजनेताओं के बेहिसाब धनदौलत के किस्से जमकर सामने आ रहे हैं। ऐसे में देश के जाने माने समाजवादी चिंतक और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सरंक्षक रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि राजनेताओं की अनुपातहीन सम्पत्ति की जांच होना चाहिए। सांसद, विधायक, मंत्री बनने से पहले और उसके बाद कितनी सम्पत्ति बढ़ी इसकी तुलनात्मक जांच होना चाहिए। समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने भारत सरकार के र्श्वष्ठ द्वारा हरियाणा और बिहार के पूर्व सीएम के खिलाफ छापामार कार्रवाई और उनपर अनुपातहीन सम्पत्ति का मामला दर्ज किए जाने की कार्यवाही की सराहना की और धन्यवाद दिया।
समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सभी राजनेताओं की तुलनात्मक जांच होगी तो सन्देश सही जाएगा। यदि सिर्फ विरोधियों पर मामले दर्ज होंगे तो ऐसे विभागों के प्रति विश्वास कम होगा। समाजवादी नेता श्री ठाकुर ने कहा कि आर्थिक सलाहकार परिषद की ताजा रिपोर्ट के हवाले से बताया कि देश मे आर्थिक विषमता तेजी से बढ रही है। करीब 35 फीसदी लोग 5 से 25 हजार रुपाए की मासिक आमदनी वाले है। यानी 90 करोड़ लोग ऐसी आय में गुजारा करते है। वही उद्योगपति अंबानी रोजाना डेढ़ से दो सौ करोड़ रुपये कमाते है। देश के अन्य पूंजीपतियों की यही स्थिति है। देश मे अमीरी-गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्व राम मनोहर लोहिया ने कहा था यह अंतर ज्यादा नही होना चाहिए। उन्होंने बढ़ते धार्मिक कट्टरवाद, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की विकृतियों में पर चिंता जताई और इसको सुधारने की बात कही। एमपी में माब लिंचिंग की घटनाएं दुखद है। इनसे अराजकता बढ़ती है। धार्मिक गुरुर ज्यादा समय तक नही चलता है। समाज की आगे आकर इनसे निपटना होगा।
स्मार्ट सिटी सागर में सीएम के निर्देश छोटे ठेकेदार बड़े
सनार्ट सिटी सागर में चल रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता और गति पर रघु ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यो में देरी होने और उनकी पुनर्रचना सही नही होने से वाहन दुर्घटनाएं बढ़ी है। जगह जगह खुदाई से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम के निर्देशों के वावजूद भी ठेकेदार काम मे गति नही ला पा रहे है। ऐसा लगता है सरकार छोटी है ठेकेदार बड़े..। उन्होंने कहा कि बरसात के पहले काम पूरे नही हुए तो जनता को परेशानी बढ़ेगी। सरकार को ठेकेदारों से यह व्यवस्था सुधरवानी चाहिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि सरकार यह काम नही कर पाती है तो जनता सरकार का साथ नही दे। इस मौके पर लोसपा के नए जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह की नियुक्ति की घोषणा की गई।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close