सतना (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मध्य प्रदेश के सतना में पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश, प्रतिमा पर डंडे बरसाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया की। सक्रिय हुई पुलिस ने बताया कि यह वीडियो धवारी चौराहा स्थित प्रतिमा का है। घटना मंगलवार की है, जिसमें कुछ युवक प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश करने के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारा लगाते दिखे।
सतना में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर डंडे बरसाने और प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश का वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस इसे लेकर विरोध पर उतर आई है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।#mpnews #satnanews pic.twitter.com/ZribIioFm5
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 25, 2022
बुधवार को इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला। इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा कि सतना में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है। यह घटना बेहद निंदनीय है। एसपी सतना आशुतोष गुप्ता ने बताया कि वीडियो में दिखे छह लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में कृष्णकांत (22) पुत्र गणेश गौतम निवासी ग्राम सोनौरा थाना अमरपाटन, शुभम (18) पुत्र विजय कुमार शुक्ला निवासी धवारी, सुभाष (22) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी धवारी, विवेक (18) पुत्र दिलीप सिंह निवासी पतौरा थाना नागौद, विशन (25) पुत्र शंभू लाल मांझी निवासी प्रेम नगर और प्रभात (19) पुत्र वेदनारायण बागरी निवासी नागौद (सभी जिला सतना निवासी) श्ाामिल हैं।
Posted By: Hemant Kumar Upadhyay
- Font Size
- Close