आष्टा। पंजाब के हुसैनीवाला में प्रधानमंत्री के रास्ते में प्रदर्शनकारियों का आ जाना कोई सुरक्षा में हुई मामूली चूक नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर देश और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा रचा गया सुनियोजित षडयंत्र था। इस घटना से साबित हो गया है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार देश के संवैधानिक संघीय ढांचे और सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है। इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नाी को देश की जनता से माफी मांगते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, अगर वे स्तीफा न दे तो राष्ट्रपति को ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा आज उक्त आंदोलन प्रदर्शन के माध्यम से मांग करती है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले में पंजाब की चन्नाी सरकार को बर्खास्त किया जाए।
यह बात आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चे के द्वारा नगर के सुभाष चौक पर प्रदर्शन एवं बनाई गई मानव श्रृंखला के अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्रीमती नवदीप कौर, जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सुराना, महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु आनन्द जैन, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह ठाकुर पटाडा, ब्रज सोनी ने संबोधित करते हुए कहे। पंजाब यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के रास्ते को अनुचित रूप से रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमकर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा पंजाब में हजारों करोड़ रुपयों की विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा के दौरान भी ऐसी ही अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाना था, जो पंजाब में खुशहाली और विकास का रास्ता प्रशस्त करतीं। लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व और पंजाब सरकार को केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे इन विकास कार्यों से पंजाब में अपनी जमीन डोलती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस मोदी सरकार के विकास कार्यों से बुरी तरह घबरा गई है। इसीलिए प्रधानमंत्री की यात्रा में बाधा पहुंचाने का षडयंत्र कांग्रेस नेतृत्व के इशारे पर पंजाब सरकार द्वारा रचा गया। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व व भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष बनबीर सिंह चंद्रवंशी के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सोनी पांचम के नेतृत्व में आष्टा मण्डल में मानव श्रृंखला का कार्यक्रम संपन्ना हुआ। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। आयोजित कार्यक्रम में नवदीप कौर, सुशील संचेती, राकेश सुराना, ऋतु जैन, कृपालसिंह ठाकुर, ब्रज सोनी, कैलाश सोनी पांचम, रवि सोनी पूर्व पार्षद, रवि शर्मा, दशरथ मेवाड़ा, सलीम ठेकेदार, अरविंद धनवाल, जितेन्द्र कुशवाह, प्रियंका सोनी, मंजू तिवारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे आभार संजू कुशवाह नगर अध्यक्ष ने व्यक्त किया।
Posted By: Nai Dunia News Network