शाहगंज। नगर में मकर संक्रांति का पावन पर्व गुरुवार को हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर में नर्मदा नदी में सुबह से ही स्नान करने बालों का हुजूम उमड़ पड़ा। नर्मदा नदी के पावन तट पर दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मां रेवा में आस्था की डुपकी लगाई। मां नर्मदा के पावन तट तक कई श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर सरे भरते हुए भी पहुंचे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तिल, जौ, अन्ना व वस्त्र का दान किया। नर्मदा स्नान के पश्यात श्रद्धालुओं ने नर्मदा तट पर चल रहे श्री शतचण्डी महायज्ञ के दर्शन कर परिक्रमा की व मेले का आनंद लिया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा तट पर सत्य नारायण भगवान की कथा कराई व नर्मदा का भंडारा कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने रेतीले मैदान में परिवार संग दाल बाटी का आनंद लिया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मकर सक्रांति के पावन पर्व पर रेस्ट हाउस घाट पर श्री शतचंडी यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है। यह शतचंडी महायज्ञ का 42वां वर्ष है। शतचंडी यज्ञ के साथ यहां पर मेले का भी आयोजन किया गया है। श्री शतचंडी महायज्ञ का समापन 16 जनवरी को पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण व कन्या भोज के साथ होगा। मकर सक्रांति के पावन पर्व पर समीपस्थ संगम स्थल बांद्राभान पर भी नर्मदा स्नान करने वालों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा, यहां पर भी लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। संगम स्थल बांद्राभान पर भोपाल-सीहोर व दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर धर्म लाभ लिया व भंडारे, कन्या भोज का आयोजन करवा कर पुण्य कमाया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे