सीहोर, नवदुनिया प्रतिनिधि। कोविड वैक्सीनेशन के तहत जिले में अब तक 21 लाख नौ हजार 101 लोगों को वैक्सीन के प्रथम, द्वित्तीय व प्रिकाशन डोज लगाए जा चुके है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी दी कि 16 जनवरी 2021 से प्रारंभ हुए वैक्सीनेशन में अब तक वैक्सीन के 10 लाख 91 हजार 411 प्रथम डोज, नौ लाख 88 हजार तीन द्वित्तीय डोज व 29 हजार 687 प्रिकाशन डोज लगाए गए है। आष्टा विकासखण्ड में अब तक पांच लाख 80 हजार 33 डोज, बुदनी में 2 लाख 76 हजार 521 डोज, इछावर में दो लाख 48 हजार 386, नसरुल्लागंज तीन लाख 33 हजार 477, श्यामपुर विकासखण्ड में चार लाख 25 हजार 683 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में कोविड वैक्सीन के अब तक दो लाख 47 हजार एक डोज लगाए जा चुके है।
वैक्सीन डोज में 18 वर्ष आयु वर्ग वालों को नौ लाख 82 हजार 579 प्रथम डोज तथा नौ लाख 31 हजार 464 द्वित्तीय डोज लगाए गए है तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग वालों के तहत 71 हजार 661 को प्रथम डोज तथा 47 हजार 482 को द्वित्तीय डोज लगाया जा चुका है। इसी प्रकार 12 से 14 आयु वर्ग वालों में 37 हजार 171 को प्रथम डोज तथा नौ हजार 57 को द्वित्तीय डोज लगाया गया है। अब तक छह हजार 196 हैल्थ केयर वर्कर्स, छह हजार 423 फ्रंट लाईन वर्कर्स तथा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग वाले 17 हजार 68 व्यक्तियों को प्रिकाशन डोज लगाया गया है। पंचायत व नगरीय निकाय निर्वाचन में लगे करीब 2128 कर्मचारी-अधिकारियों को वैक्सीन का प्रिकाशन डोज विशेष सत्र आयोजित कर लगाया जा चुका है।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close