सिवनी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बूथ विस्तारक योजना पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा न सिर्फ अपने सर्वस्व समर्पण के भाव को दर्शाती है बल्कि यह प्रेरणा हमें अपने संगठन शिल्पी पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे से संगठन को मजबूत करने के लिए मिली विभिन्ना कार्यपद्धतियों और योजनाओं का विस्तार भी है। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने लखनादौन में भाजपा कार्यकर्ताओं की विस्तारक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही गई ।
मेरा बूथ सबसे मजबूतः उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की यही विशेषता है कि वह निरंतर संगठन के कार्यों में जुटा रहता है। एक मतदान दस जवान से लेकर मेरा बूथ सबसे मजबूत जैसी संगठन व्यवस्था से हम लगातार संगठन के विस्तार में, चुनाव में व भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में संगठन के ढांचे का हम सदुपयोग कर रहे हैं।प्रशिक्षण शिविर में भारतीय जनता भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस देश की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण ही आज देश व देश के कई प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारे देश व प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।
बूथ सशक्तिकरण का यह महाभियानः इन कार्यशालाओं में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि संगठन के विस्तार में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। भविष्य में मात्र चुनाव की तैयारिया ही नहीं अपितु भारतीय जनता पार्टी सामाजिक कार्य और सेवा कार्य के रूप में भी इसे लेगी। यह बूथ विस्तार योजना एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में उपयोगी है।जिला प्रभारी शेषराव यादव ने कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि इस वर्ष को हम संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं।हम यह पूरा वर्ष संगठन विस्तार और संगठन के कार्यों का बेहतर रूप से सुदृढ़ करने के लिए समर्पित कर रहे हैं। विस्तारक योजना बूथ सशक्तिकरण का यह महाअभियान है।
शिविर में संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख मनोज मर्दन त्रिवेदी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र की समिति के साथ पन्नाा समितियां का गठन कर इसे संगठन एप्प के माध्यम से सत्यापित करवाएं। एक क्लिक पर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ समिति के कार्यकर्ता से संपर्क साध सकेंगे।
भाजपा के इस प्रशिक्षण प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान, लालू राय, संतोष नगपुरे, संदीप उईके, अल्केश रजक, नवनीत सिंह ठाकुर,राम रंजन बघेल, किशोर सोनी, गजेंद्र भगत, सुनील केसरवानी, इत्यादि उपस्थित रहे।
Posted By: Nai Dunia News Network