सिवनी, नईदुनिया प्रतिनिधि। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि हिंसक वन्य प्राणी बाघ और हाथी एक साथ जंगल में घूमते दिखाई दें, लेकिन पेंच राष्ट्रीय उद्यान में सफारी पर गए सैलानियों को यह नजारा देखने काे मिला है। यहां की लंगडी बाघिन के साथ हाथी को घूमता देख सैलानी रोमांच से भर गए। इस दुर्लभ पल को टूरिस्ट गाइड ओमवीर चौधरी ने कैमरे में कैद किया। हाथी और बाघिन के एक साथ घूमने के दौरान बनाया गया वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मध्यप्रदेश के पेंच नेशनल पार्क में दिखा अनूठा नजारा..लंगड़ी बाघिन और हाथी का साथ-साथ घूमना सैलानियाें के लिए बना आकर्षण का केंद्र। pic.twitter.com/yWPRzXoLK4
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 27, 2022
10 मिनट तक रहे साथः गाइड ओमवीर चौधरी ने बताया है कि रविवार की शाम पेंच राष्ट्रीय उद्यान के टुरिया गेट से सफारी पर गए कुछ सैलानियों को अली कट्टा क्षेत्र में लंगडी वाली बाघिन एक हाथी के साथ घूमते दिखाई दी।करीब 10 मिनट तक बाघिन और हाथी एक साथ घूमते रहे। बाघिन के साथ देखा गया हाथी गश्ती के लिए पेंच में रखा गया है।
अंतिम दौर में फुल चल रहा पार्कः अंतिम दौर में पेंच राष्ट्रीय उद्यान फुल चल रहा है। बड़ी संख्या में सैलानी पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य प्राणियों काे करीब से देखने पेंच पहुंच रहे हैं। पिछले सप्ताह भी कुछ सैलानियों को सड़क पार करते बाघिन दिखाई दी थी। वहीं शावकों के साथ भी बाघिन नजर आ रही है। संभवतः 30 जून को शाम की सफारी के बाद पार्क के गेट सैलानियों के लिए बंद किए जा सकते हैं। इसके बाद 1 अक्टूबर को पार्क के गेट फिर सैलानियों के लिए खोले जाएंगे।
टुरिया गेट से ज्यादा जा रहे हैं सैलानीः पेंच राष्ट्रीय उद्यान के टुरिया गेट से बड़ी संख्या में सैलानी सफारी पर जा रहे हैं। ओमवीर चौधरी ने बताया है कि सैलानियों को बाघ के अलावा अन्य वन्य प्राणियों के दीदार हो रहे हैं। इससे सैलानी काफी खुश व रोमांचित नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों वर्षा होने से पार्क के नजारे और खूबसूरत हो गए हैं, जिन्हें देखने से सैलानियों को काफी सुकून मिल रहा है।
Posted By: vikash.pandey
- Font Size
- Close
- # Seoni Pench National Park News
- # Pench National Park News
- # Seoni Forest Department News
- # Seoni Wildlife Park News
- # Seoni Highlights
- # Seoni Breaking News
- # सिवनी पेंच राष्ट्रीय उद्यान न्यूज
- # पेंच राष्ट्रीय उद्यान न्यूज
- # सिवनी वन विभाग न्यूज
- # सिवनी वन्य प्राणी उद्यान न्यूज
- # सिवनी हाइलाइट्स
- # सिवनी ब्रेकिंग न्यूज