Seoni News : सिवनी ( नई दुनिया प्रतिनिधि )। मुख्यालय समेत जिले के केवलारी, लखनादौन और बरघाट ब्लाक में रविवार को विकास यात्रा की शुरुआत की गई। मुख्यालय के टैगोर वार्ड में संत रविदास के पूजन के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। शहर के विभिन्न वार्डों में यह यात्रा पहुंची। यात्रा में वार्ड के लोगों व आम नागरिकों की उपस्थिति कम दिखाई दी। नेताओं ने विभिन्न वार्डों में जाकर अनेक कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। यात्रा के दौरान वाहनों में बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं पर्चे भी बांटे गए। यात्रा के दौरान नगर पालिका समेत अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल रहे।
कठपुतली व आकर्षक नृत्य से किया जागरूक
विकास यात्रा के दौरान कलाकारों ने आकर्षक नृत्य व कठपुतली का नाच दिखा कर लोगों का ना केवल मनोरंजन किया बल्कि उन्हें जागरूक भी किया। यात्रा के दौरान भोजन के दौरान भी कलाकारों ने आकर्षक नृत्य के साथ कठपुतली का नित्य दिखाकर उपस्थित नेताओं व अधिकारियों का मनोरंजन किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।
जनसभा में किया हितग्राहियों को लाभांवित
शहर के महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड में यात्रा के पहुंचने पर जनसभा का आयोजन किया गया। भैरोगंज चौक व्यामशाला के पास आयोजित की गई सभा में लोगों को विकास कार्यों के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री जनसेवा के साथ अन्य हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इसके अलावा गांधी वार्ड के काली चौक में जनसभा व समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। मेजर ध्यानचंद वार्ड, शास्त्री वार्ड में भी जनसभा आयोजित की गई। कबीर वार्ड में नुक्कड़ नाटक, स्व सहायता समूह द्वारा विभिन्न स्टाल की प्रदर्शनी व लोकनृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यहां हुए भूमि पूजन लोकार्पण
विकास यात्रा के दौरान टैगोर वार्ड में मोती नाला के पास विसर्जन घाट निर्माण का भूमि पूजन किया गया। महावीर वार्ड में विश्वकर्मा मंदिर के पास आरसीसी नाली निर्माण का लोकार्पण किया गया। गुरुनानक वार्ड में गुरुद्वारा व मंदिर के बीच सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। साथ ही इसी वार्ड में पेट्रोल पंप के पास सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। महामाया वार्ड में विजयनगर गेट से मुंगवानी रोड स्थित मोक्षधाम तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। पृथ्वीराज चौहान वार्ड में हनुमान व्यायामशाला से नारायण प्रसाद के घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य व फूलचंद के मकान से ताम्रकार के मकान तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। अकबर वार्ड के बाहुबली चौक में पेवर ब्लाक फिक्सिंग कार्य का लोकार्पण, आदिवासी टोला में आरसीसी नाली निर्माण का लोकार्पण किया गया। सीवी रमन वार्ड रिषिका पुरम कालोनी में गार्डन निर्माण कार्य, आरसीसी नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कबीर वार्ड में छत्रपति शिवाजी पार्क में बाउंड्रीवाल निर्माण, मंडला रोड में आरसीसी नाला निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करने के साथ सीएम राइस स्कूल का निरीक्षण किया गया। तिलक वार्ड में छिंदवाड़ा चौक स्थित तिलक स्कूल के पास सामुदायिक सुलभ कांप्लेक्स का लोकार्पण किया गया। आंबेडकर वार्ड में संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य का भूमिपूजन, कस्तूरबा वार्ड में बीटी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण व विवेकानंद वार्ड में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
यात्रा के दौरान नेताओं के सामने आए मवेशी
शहर की सड़कों पर बेसहारा छोड़े गए मवेशियों के झुड अब भी देखे जा रहे हैं। इससे ना केवल यातायात व्यवस्था पर असर पड़ रहा है बल्कि हादसे की संभावना भी बनी हुई है। रविवार को विकास यात्रा के दौरान नेताओं का सामना भी सड़क पर खड़े मवेशियों से हुआ। गुरूनानक वार्ड में यात्रा के सामने मवेशी आ गए। यात्रा में विधायक दिनेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, विभिन्न वार्डों के पार्षद व पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Seoni News : विकास यात्रा: वार्डों में घूमे नेता-अधिकारी, किया अनेक कार्यों भूमिपूजन व लोकार्पण#SeoniNews #MadhyaPradeshNews #VikasYatrahttps://t.co/mcePVOvzEM pic.twitter.com/BV86POYVAs
— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 5, 2023
Posted By: Dheeraj Bajpaih
- Font Size
- Close