सिवनी, नईदुनिया प्रतिनिधि। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सफारी पर गए कुछ पर्यटकों को कर्माझिरी के पास दो बाघिन व चार शावक सड़क पार करते दिखाई दिए। यह अनूठा द्श्य देख कर पर्यटक गद-गद हो गए। बाघिन व उनके शावकों के सड़क पार करने के दौरान जिप्सी चालक व गाइड ने आवश्यक दूरी बनाए रखी। इससे बाघिन व शावक आराम से सड़क पार कर घने जंगल में गुम हो गए।
Pench Tiger Reserve : पेंच में दो बाघिन के साथ चार शावकों को देख कर गदगद हुए पर्यटक, बाघिन के साथ सड़क पार करते देखे गए शावक pic.twitter.com/zdG8D9VTCD
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 2, 2022
नेचरालिस्ट इमरान खान ने बताया कि कर्माझिरी के पास रूनी-झुनी नाम की दो बाघिन चार शावकों के साथ पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र की कच्ची सड़क पार कर रही थी। इस अदभुत द्श्य को बड़ी संख्या में पर्यटकों ने देखा। पर्यटकों ने इस द्श्य को अपने कैमरे में कैद भी किया। पेंच टाइगर रिजर्व के फेसबुक पेज पर भी इस द्श्य के वीडियों को अपलोड किया गया है। इसमें उचित दूरी बनाए रखने के लिए जिप्सी चालक व गाइड की सराहना भी की गई है।
बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
पेंच पार्क के अधिकारियों ने बताया है कि इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक पार्क की सफारी के लिए पहुंच रहे हैं।भारतीय के साथ अब विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को सुबह की पाली में पार्क लगभग फुल रहा। सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच पर्यटकों ने दो बाघिन को चार शावकों के साथ सड़क पार करने का अदभुत द्श्य देखा।पेंच के गाइड ने बताया है कि इस समय बाघिन अपने शावकों के साथ घूम रही है।अक्सर शावकों के साथ दिखाई देने से पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं।
इंटरनेट में वायरल हो रहा वीडियाे
दाे बाघिन व चार शावकों के सड़क पार करने का वीडियों इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।वहीं लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। जो भी यह वीडियों देख रहा है वह वीडियो को सांझा किए बिना नहीं रह रहा है। ज्ञात हो कि पेंच टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।पिछली गणना में पार्क में 65 वयस्क बाघ थे। इस साल के शुरूआत में जनवरी माह में फिर गणना की गई है। इसके परिणाम आना अभी बांकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले परिणाम में बाघों की संख्या 80 के पार पहुंच सकती है।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close