शहडोल, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर से लगे क्षेत्र कल्याणपुर में रविवार की सुबह एक मृत हिरण मिला है। गांव वालों की सूचना पर पुलिस की डायल हंड्रेड सहित वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। वन समिति कल्याणपुर के अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि कल्याणपुर में न्यू आर सिटी के समीप एक हिरण मृत अवस्था में मिला है।वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना दी थी, तो वह मौके पर पहुंचे। मृत अवस्था में हिरण पड़ा है। सूचना लगते ही पुलिसकर्मी एव वन कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। हिरण की मौत का कारण अभी अज्ञात बताया गया है। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और बारीकी से मामले की जांच कर रहे हैं।

शिकार की आशंकाः

लोगों को जानकारी लगी तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई है। वन कर्मचारी घटनास्थल से दूर रहने के लिए लोगों को समझाइश दे रहे हैं। शिकार की आशंका से भी वन विभाग का अमला जांच पड़ताल कर रहा है। मालूम हो कि पिछले एक-दो महीने से लगातार रिहायशी इलाकों में वन्य प्राणियों का आना जाना हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा अब शहरी क्षेत्रों में भी घुसने लगे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां जंगल से लगे गांव है वहां कई बार भटक कर वन्य प्राणी आ जाते हैं। इसी तरह शहरी क्षेत्र के उस हिस्से में भी वन्य प्राणी भटक कर आ जाते हैं जहां से जंगल नजदीक हैं।

बांधवगढ़ का जंगल लगा हुआ हैः

शहडोल से बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान का जंगल भी जुड़ा हुआ है। जहां आस-पास कई जंगली जानवर गांव और रिहायसी इलाके में पहुंच जाते हैं। उल्लेखनीय है कि सीमा से सटे घुनघुटी के जंगलों में भी बाघ जैसे खतरनाक जानवरों का डेरा रहता है जिसके कारण कई बार घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसे लेकर वन अमला सतर्क रहता है।

Posted By: Jitendra Richhariya

Mp
Mp
 
google News
google News