शहडोल,नईदुनिया प्रतिनिधि। जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में पेसा एक्ट लागू होने की खुशी कुछ इस कदर दिखाई दी कि क्षेत्रीय विधायक मनीषा सिंह ग्रामीणों के साथ करमा नृत्य पर झूमते हुए नजर आईं।करमा नृत्य करते हुए का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते हो रहा है,जिसकी खूब चर्चा हो रही है।मालूम हो की पेसा एक्ट के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए गांव-गावं गौरव दिवस मनाए जा रहे हैं,उसी दौरान जैतुपुर विधायक करमा नृत्य में ग्रामीण जनजातीय लोगों के बीच थिरक रही हैं।
पेसा एक्ट के लिए मनाए जा रहे गौरव दिवस पर थिरकीं शहडोल की जैतपुर विधायक pic.twitter.com/qNvysDt9zb
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 30, 2022
जिले के ब्यौहारी जनपद को छोड़कर बाकी सभी जनपद पंचायतों में पेसा एक्ट लागू किया गया है। यह एक्ट लागू होते ही जनजातीय वर्ग में काफी खुशी का माहौल है। पेसा एक्ट लागू होने के बाद जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र शहड़ोल संभाग में बड़ा असर देखने को मिला है। यहां खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। इस एक्ट के लागू होने जनजातीय वर्ग में जश्न का माहौल है। जैतपुर विधायक मनीषा सिंह पांच दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक सामतपुर गांव में आयोजित गौरव दिसव के कार्यक्रम में मौजूद थीं और जब वहां के ग्रामीणों ने करमा नृत्य की प्रस्तुति देना शुरू की तो विधायक भी खुद को नहीं रोक सकीं और उठ कर खुद भी नृत्य करने लगीं। जमीनी स्तर पर पेसा एक्ट की जानकरी जन जन तक पहुंचाने के लिए जिले के सभी मंडलों में भाजपा 5 दिवसीय जन जातीय गौरव यात्रा निकाल कार्यक्रम कर रही है। इसमें क्षेत्र की विधायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जन जातीय गौरव यात्रा के माध्यम से आदिवासी ग्रामीण अंचल में लोगों को जानकरी मुहैय्या कराई जा रही है। देश की राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने 15 नवंबर को शहड़ोल से पेसा कानून लागू किया है,जिसकी खुशी में जनजातीय वर्ग के लोग डूबे हुए हैं।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close