शहडोल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। दुष्कर्म के आरोपित के घर आज बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। जिले के जयसिंहगनर थाना क्षेत्र के ग्राम कनाड़ी खुर्द में बीते दस मार्च को हुई 65 वर्षीय वृद्धा की हत्या के आरोपित पुष्पराज सिंह पुत्र रंजीत सिंह 40 वर्ष निवासी कनाड़ीखुर्द के मकान को शुक्रवार की सुबह प्रशासन ने पुलिस की उपस्थिति में ढहा दिया है। आरोपित ने अवैध तरीके से मकान का निर्माण कराया था, जिसे जमीदोज कर दिया गया है।
Shahdol News: वृद्धा के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपित का मकान प्रशासन ने ढहायाhttps://t.co/sf7IdWnQxP pic.twitter.com/HL5ebmeysS
— NaiDunia (@Nai_Dunia) March 17, 2023
एक दिन पूर्व प्रशासन ने दिया था संकेत
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने संकेत दे दिया था की दुष्कर्म एवं हत्या जैसे गंभीर अपराध के आरोपित के अवैध भवन निर्माण को गिराया जाएगा। इसकी जानकारी जिला प्रशासन से ली जा रही है। वहीं इसके पहले आरोपित को जेल भेज दिया गया है। इस मामले को नईदुनिया ने 17 मार्च के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया और कुछ घंटे बाद कार्रवाई भी हो गई है।

जमीन हड़पने के उद्देश्य से की थी घटना
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में घटना के कुछ घंटे बाद ही फारेंसिक साक्ष्य के आधार पर आरोपित पुष्पराज सिंह पुत्र रंजीत सिंह 40 वर्ष निवासी कनाड़ी खुर्द को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया था। आरोपित ने मृतिका की जमीन हड़पने के उद्देश्य से उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर सिर में पत्थर एवं डंडा मारकर हत्या किया है जिसके बाद दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर ने भी दुष्कर्म और दिमाग में चोट से मृत्यु होना बताया है। इस मामले में आरोपित के विरुद्ध अवैध निर्माण संबंधी जानकारी जिला प्रशासन द्वारा एक़ित्रत कर उसका अवैध निर्माण गिरवाया गया है। उन्होंने बताया कि वृद्धा की हत्या मामले में तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है और डाक्टर की रिपोर्ट आने से पहले ही जांच के दौरान आरोपित पर हत्या एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया था।
Posted By: Jitendra Richhariya
- Font Size
- Close